Surajkund Mela Ticket and Route: नए साल के साथ ही सूरजकुंड मेला भी लगना शुरू हो जाता है. इस मेसे का लोग सालभर इंतजार करते हैं, ताकि वहां जाकर देश और विदेश की दुकाने, खूबसूरत संस्कृति का अनोखा संगम और डांस जैसी कई चीजों का आनंद ले सकें. अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं और यहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं ,तो चलिए जानते हैं यहां की पूरी डिटेल्स.
कब से कब तक लगता है सूरजकुंड मेला?
हर साल हजारों लोग सूरजकुंड मेले के इंतजार में रहते हैं, कि कब यह शानदार, रंगों से भरा मेला लेग और वह वहां जाकर उस रंग में ढल जाए. इस साल यह मेला 31 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में यह भी जानना जरूरी बन जाता है कि यहां आप कैसे पहुंच सकते हैं और यहां का टिकट कितना रहता है? आपको जानकर खुशी होगी कि यहां पहुंचने के लिए बस सुविधा भी दी जा रही है, जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए वहां पहुंच सकेंगे.
यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? आखिर इस दिन ऐसा क्या हुआ था खास
कैसी है बस की सुविधा?
फरीदाबाद में हर साल लगने वाला इंटरनेशनल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए 31 जनवरी शनिवार सुबह 7 बजे से पहली बस बल्लभगढ़ से चलेगी. इसके बाद आपको यहां से हर आधे घंटे में मेले के लिए बस मिल जाएगी. इसके अलावा शनिवार और रविवार जैसी छुट्टियों के दिन हर 15 मिनट में मेले के लिए बस उपलब्ध रहेंगी, ताकि भीड़ की स्थिति में भी पर्यटक आसानी से मेला पहुंच सकें. जब बस सेवा और बेहतर बना दिया गया है तो एक सवाल यह भी उठता है कि अगर कोई बस ठीक से नियम का पालन न करें तो क्या होगा? आपको इस बात की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेले और इससे जुड़ी सभी चीजों का संचालन ठीक से रहे और पर्यटकों को परेशानी न हो, इसके लिए 6 इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी लगाई जाएगी.
कितने बजे से शुरू होगी बस सेवा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरजकुंड मेला स्थल से बड़खल मेट्रो स्टेशन तक के लिए भी मिनी बसों की सेवा उपलब्ध रहेंगी, जो सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक तय समय पर चलेंगी, ताकि मेट्रो से आने वाले लोगों को भी किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
क्या रहने वाला है किराया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़खल मेट्रो स्टेशन से मेला परिसर के लिए आपको 10 रुपये का किराया देना होगा. वहीं, बदरपुर मेट्रो से सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) के लिए किराया 20 रुपये तक रहेगा. इसके अलावा जो लोग बल्लभगढ़ से आ रेह हैं उन्हें मेला परिसर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 25 रुपये किराया देना होगा.
कैसे पहुंचे यहां?
अगर आप एयरपोर्ट की तरफ रहते हैं तो आप वहां से कैब कर सकते हैं, यह अच्छी और आरामदायक यात्रा रहेगी. इसके अलावा अगर आप फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास हैं, तो यहां से मेला 8 से 10 किमी दूर है. मेले तक पहुंचने के लिए आप लोकल ट्रांसपोर्ट या बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेट्रो से आने वालों के लिए सबसे करीबी स्टेशन बदरपुर है. वहीं मेले की टिकट कितनी रहने वाली है इसकी लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन पिछले साल की बात करें तो हफ्ते के दिनों के लिए ₹120 और वीकेंड के लिए ₹180 तय किया गया था.
यह भी पढ़ें: चुकंदर का जूस पीना बेहतर है या कच्चा चबाकर खाना? जानिए किस तरह से लेने पर मिलता है सेहत को पूरा फायदा
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
9 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
15 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines