हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्मियों में खाना भारी लगे तो ट्राय करें ये ब्रेकफास्ट शेक्स, टेस्ट के साथ हेल्थ भी रहेगी फिट

गर्मियों में अक्सर ऐसा होता है कि नाश्ते का मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे शेक्स के ऑप्शन जिन्‍हें आप नाश्ते में ले सकते हैं। ये शेक्स न सिर्फ हेल्दी होते हैं, बल्कि टेस्टी कॉम्बो भी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

Summmer Shakes: गर्म मौसम में सुबह-सुबह भारी खाना खाने का मन नहीं करता। ऐसे मौसम में शरीर को हल्का ठंडा और एनर्जी से भरपूर खाना चाहिए। ऐसे में ब्रेकफास्ट शेक्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये जल्दी बनते हैं पचने में आसान होते हैं और शरीर को ठंडक भी देते हैं। अगर शेक्स में सही चीजें जैसे दूध, दही, फल, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स या सीड्स मिलाए जाएं तो ये नाश्ते में मिलने वाले सभी जरूरी पोषक तत्व दे सकते हैं। ये शेक्स पूरा मील रिप्लेस कर सकते हैं और दिनभर एक्टिव रहने में मदद करते हैं। तो अगर आप गर्मियों में हल्का लेकिन हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहते हैं तो इन खास ब्रेकफास्ट शेक्स को  जरूर आजमाएं। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद हैं।

ओटमील और केला शेक

Image Source Freepik

ओटमील और केला शेक फाइबर और पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शेक ओट्स और केले से बना होता है जो पेट भरता है और दिनभर के लिए ऊर्जा देता है। आप इस शेक को रोजाना पी सकते हैं।

विज्ञापन

एवोकाडो और पालक शेक

विटामिन और हेल्दी फैट्स से भरपूर यह हरा शेक बहुत ही पौष्टिक होता है। एवोकाडो से हेल्दी फैट्स मिलते हैं और पालक से आयरन व विटामिन्स। यह डिटॉक्स में भी मददगार है।

पीनट बटर और चॉकलेट शेक

स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर यह शेक उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें मीठा पसंद है। इसमें पीनट बटर से प्रोटीन और चॉकलेट से स्वाद मिलता है, जिससे पेट भरा रहता है और मूड भी अच्छा होता है।

विज्ञापन

मिक्स्ड बेरी और प्रोटीन शेक

Image Source Freepik

एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन का दमदार कॉम्बो ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज़ और प्रोटीन पाउडर से बना यह शेक नाश्ते के लिए बेहतरीन है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और एनर्जी देता है।

विज्ञापन

एप्पल पाई ब्रेकफास्ट शेक

सेब, दालचीनी और ओट्स का स्वादिष्ट मिश्रण यह शेक सेब और दालचीनी के फ्लेवर के साथ ओट्स की हेल्थ का मेल है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और स्वादिष्ट भी लगता है।

ये भी पढ़ें- बिना केमिकल, बिना टेंशन, इस तरह रोकें समय से पहले सफेद होते बाल

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola