Summer Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम जहां एक ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर ऑयली त्वचा वालों के लिए यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता। ज्यादा गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे की स्किन पर अतिरिक्त तेल जमा हो जाता है, जिससे त्वचा चिपचिपी लगने लगती है और पिंपल्स, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं भी काफी हद तक बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी स्किन ऑयल-फ्री और फ्रेश बनी रहे तो आइए जानते हैं कुछ असरदार टिप्स जिन्हें अपनाकर आप रोजाना अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।
माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें
गर्मियों के मौसम में चेहरे को दिन में दो से तीन बार माइल्ड फेस वॉश से धोएं। यह चेहरे से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाता है, बिना स्किन को ड्राई किए। इसके साथ ही, अगर आप चाहें तो सैलिसिलिक एसिड या नीम-बेस्ड फेस वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
गुलाब जल और नींबू से बनाएं टोनर
टोनर स्किन की गहराई से सफाई करता है और पोर्स को टाइट करता है। अगर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक चम्मच गुलाब जल में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर एक नेचुरल टोनर बनाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और स्किन को फ्रेश बनाता है।
ऑयल-फ्री जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं
कई लोग ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से कतराते हैं, लेकिन ऑयली स्किन को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ऐसे में ऑयल-फ्री और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें जो स्किन को बिना चिपचिपाहट के हाइड्रेट करता है।
मुल्तानी मिट्टी का करें उपयोग
मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल को सोखने और पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए जानी जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ऑयल-फ्री रहे, तो हफ्ते में दो बार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक जरूर लगाएं।
एलोवेरा जेल से करें स्किन को शांत
एलोवेरा जेल एक नेचुरल स्किन कूलर और हाइड्रेट है। यह न केवल स्किन को सुकून देता है, बल्कि तेल संतुलन भी बनाए रखता है। सोने से पहले एलोवेरा जेल की एक पतली परत चेहरे पर लगाएं और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करें।
ये भी पढ़ें-स्किन के लिए कैसे चुनें सही फेस वॉश? ट्राई करें ये टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines