हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्मी की तेज धूप से बचानी है त्वचा की चमक? जानिए समर में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के सबसे आसान तरीके

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर कैसे वह अपनी स्किन को गर्मियों में भी हेल्दी व ग्लोइंग रख सकते हैं? आइए जानते हैं सबसे आसान और असरदार टिप्स.

विज्ञापन
गर्मी में स्किन को हेल्दी कैसे रखें?

Summer Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और धूल हमारी त्वचा पर अपना असर दिखाने लगते हैं. कई बार लोग व्यस्त लाइफस्टाइल के वजह से स्किन केयर को नजरअंदाज कर देते हैं और जब टैनिंग, पिंपल्स या रूखापन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं तब ध्यान जाता है. खासकर जो लोग रोजाना बाहर निकलते हैं, उनकी त्वचा को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए जिससे गर्मी में भी त्वचा की नमी और चमक बनी रहे? इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिनकी मदद से आप गर्मियों में भी अपने त्वचा को ग्लोइंग रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना एक्सरसाइज-डाइट दवाओं से वजन घटाना कितना खतरनाक? सच्चाई जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

पानी आधारित सीरम का इस्तेमाल करें:

विज्ञापन

गर्म मौसम में भारी क्रीम की बजाय हल्के और पानी आधारित सीरम ज्यादा फायदेमंद होते हैं. ये त्वचा में जल्दी समा जाते हैं और स्किन को अंदर से नमी देते हैं, जिससे चेहरा ताजा और चमकदार दिखता है.

नेचुरल स्क्रब से करें सफाई:

विज्ञापन

पसीने के कारण त्वचा पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए हफ्ते में एक या दो बार हल्के प्राकृतिक स्क्रब जैसे बेसन, कॉफी या ओट्स से त्वचा की सफाई करना अच्छा माना जाता है. इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ नजर आती है.

हल्का मेकअप ही रखें:

विज्ञापन

गर्मियों में ज्यादा मेकअप करने से त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं. इसलिए हल्का मेकअप करें और ऑयली प्रोडक्ट से बचें. साथ ही होंठों को सूखने से बचाने के लिए लिप बाम लगाना भी जरूरी है.

धूप से बचाव और शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी

विज्ञापन

गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना एक जरूरी आदत बनानी चाहिए. अपनी त्वचा के अनुसार सही SPF वाला सनस्क्रीन चुनें और अगर लंबे समय तक धूप में रहना पड़े तो कुछ घंटों बाद दोबारा लगाएं. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी भी त्वचा को बेजान बना सकती है, इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना पीते रहना चाहिए. आप चाहें तो नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:जन्नत जैसे हैं शिमला के पास बसे ये हिल स्टेशन, गर्मियों में घूमने के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola