Mango Boba Tea Recipe: आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लोग आम रस, मैंगो शेक बनाकर पीते हैं। ये सब तो आपने कभी न कभी जरूर पीया होगा लेकिन क्या आपने कभी मैंगो बोबा टी पी है? नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि इस ड्रिंक को घर पर कैसे बनाया जाए। ये ड्रिंक स्वाद में तो लाजवाब होती ही है साथ में इसे बनाना काफी आसान भी है।
मैंगो बोबा टी एक ठंडी ड्रिंक है जो आम और टैपिओका बॉल्स से तैयार की जाती है। गर्मियों के मौसम में तो ये खूब पी जाती है। आज हम आपको इस ड्रिंक को घर पर ही बनाना सिखाएंगे। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर ही बनाएं ये हेल्दी पिज्जा, टेस्ट में होगा लाजवाब
सामग्री
- आम
- दूध
- चीनी
- बर्फ
- साबूत दानें का आटा
- चीनी की चाश्नी
मैंगो बोबा टी की रेसिपी
- मैंगो बोबा ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छील लें और इसमें चीनी डालकर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें।
- अब मैंगो प्यूरी बनकर तैयार है। इसमें से कुछ मैंगो प्यूरी को आप अलग से निकाल लें।
- बची हुई मैंगो प्यूरी से आप आटा गूंथ लें। इसके लिए आप साबूत दानें का अटा लें और धीरे-धीरे कर के इसमें मैंगो प्यूरी को एड करें।
- जब आटा अच्छे से गुंथ जाए तो इससे छोटी-छोटी टैपिओका बॉल्स तैयार कर लें।
- अब एक बर्तन में पानी उबालें और उबलते हुए पानी में इन बॉल्स को डाल दें।
- जब टैपिओका बॉल्स पानी में तैरने लगें तो गैस को बंद कर दें और इन्हें साफ पानी से धो लें।
- अब इन बॉल्स को चीनी की चाशनी में डुबो दें।
- इसके बाद जो मैंगो प्यूरी बची थी उसमें थोड़ा सा दूध डालें और इसे अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- अब मैंगो बोबा टी को सर्व करें इसके लिए एक गिलास में साबूत दानें से बनाई हुई टैपिओका बॉल्स डालें।
- इसके बाद गिलास में बर्फ और तैयार किया हुआ शेक डाल दें।
- मैंगो बोबा टी बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दही ब्रेड टोस्ट स्वाद में अच्छा और बनाना भी आसान, जान लें रेसिपी और एक बार जरूर करें ट्राई
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines