Summer Destinations: गर्मी में नोएडा वालों को फैमिली के साथ हिल स्टेशन का लेना है मजा, तो यहां जाएं

summer vacation destinations visit clean and green hill station near noida

Summer Destinations: इस बार गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं? तो बस, हम नोएडा के पास ही ऐसे हिल स्टेशन की जानकारी लेकर आए हैं कि आप अभी प्लान बना लेंगे। नोएडा से महज कुछ सौ किमी की दूरी पर स्थित ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं।

विज्ञापन

Lansdowne

विज्ञापन

लैंसडाउनः खूबसूरत नजारों के साथ शांति का एहसास

गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए लोग ज्यादातर लोग उत्तराखंड के मसूरी ही जाते हैं। इसके अलावा कुछ और डेस्टिनेशंस हैं, जहां भी लोग पहुंचते हैं, लेकिन आज हम गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए ऐसी जगह लेकर आए हैं, जहां आपको प्रकृति का एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा कि आप कभी भूल नहीं पाएंगे। इस जगह का नाम हैं लैंसडाउन।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ये एक छावनी क्षेत्र है। समुद्र तल से करीब 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसे लैंसडाउन में आप एडवेंचर के साथ बेहद खूबसूरत हरियाली के नजारों के साथ शांति का एहसास कर सकते हैं। नोएडा से यहां की दूरी 243 किमी है। बता दें कि ये अंग्रेजों द्वारा बसाया गया स्थान है।

विज्ञापन

Sattal

साततालः नैनीताल को भी भूल जाएंगा आप

उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल में पड़ने वाला सातताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए नैनीताल से रास्ता जाता है। यहां से सातताल की दूरी 21 किमी है। बताया जाता है कि यहां काफी कम संख्या में लोग जाते हैं, लेकिन जो जाते हैं वो इसे प्रकृति का स्वर्ग कहते हैं। यहां चारों ओर हरे-भरे पहाड़ और खूबसूरत नजारे दिखाई देंगे। यहां का तापमान भी कम रहता है। यहां का मौसम भी जल्दी-जल्दी बदलता है। यहां की झील में आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। नोएडा से यहां की दूरी करीब 319 किमी है।

विज्ञापन

Kasauli

कसौलीः अंग्रेजों की पहली पसंद थी ये जगह

समुद्र तल से 1795 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कसौली, हिमाचल प्रदेश की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। कहा जाता है कि अंग्रेजों ने गर्मियों के लिए इसे अपनी राजधानी बनाया था, इसलिए यहां अंग्रेजी काल की कुछ बेहद खूबसूरत इमारतें भी देखने को मिलती हैं। कसौली की सुंदरता पर्यटकों को शुरू से आकर्षित आई है। हरे भरे पहाड़ों के बीच बर्फ से ढकी चोटियां नजर आती हैं। हिमाचल का ये हिल स्टेशन प्री-वेडिंग शूट के लिए भी काफी फेमस है। नोएडा से यहां की दूरी 333 किमी है। जबकि चंडीगढ़ से कसौली का रास्ता मात्र दो घंटे का है।

विज्ञापन

Narkanda

नारकंडाः स्कीइंग के शौकीनों का लगता है जमावड़ा

हिमाचल प्रदेश का एक और स्थान अपनी सुंदरता के लिए काफी फेमस है। इसका नाम नारकंडा है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 2700 मीटर है। हालांकि नारकंडा एक छोटा सा शहर है, लेकिन यहां स्कीइंग के शौकीन लोग काफी संख्या में आते हैं। शिमला, कुल्लू, मनाली में काफी संख्या में लोग जाते हैं, लिहाजा आपको अगर शांति वाली जगह खोजनी है तो नारकंडा आपके लिए एक बेहतर प्लेस है। स्कीइंग के अलावा यहां ट्रैकिंग करने के लिए भी काफी संख्या में लोग आते हैं।

विज्ञापन

Jibhi

जीभीः झील के किनारे बसा छोटा सा शहर

हिमाचल प्रदेश का ये छोटा सा शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हालांकि इस स्थान के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। नोएडा से यहां की दूरी करीब 543 किमी है। यहां के गांव एकांत वास और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। झील के किनारे बसा ये शहर गर्मी की छुट्टियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ