Suji Cheela Recipe: सुबह-सुबह अक्सर ही यह उलझन होने लगती है कि नाश्ते में क्या बनाकर खाया जाए. ऐसा क्या है जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और खाने में स्वादिष्ट भी लगे. अगर आपकी भी यह कंफ्यूजन है तो आप सूजी का चीला बनाकर खा सकते हैं. सूजी का चीला स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी बेहद अच्छा है. वहीं, यह बच्चों और बड़ों को बेहद पसंद आता है और सभी इसे स्वाद लेकर खाते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है. यहां जानिए स्वादिष्ट सूजी का चीला बनाने की रेसिपी.
सूजी का चीला बनाने की रेसिपी | Suji Ka Cheela Banane Ki Recipe
सूजी चीला सामग्री
सूजी – एक कप
दही – आधा कप
पानी – गाढ़ा मिश्रण तैयार करने लायक
सब्जियां – 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटा टमाटर, आधा कर घिसी हुई गाजर, थोड़ा धनिया और 1 कटी हुई हरी मिर्च
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – जरूरत के अनुसार
सूजी चीला बनाने की विधि
- सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार कर लें. इसके लिए सभी चीजों को एकसाथ मिला लें और चीला बनाने जितना ही इसे गीला करें.
- अब स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें.
- इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढककर साइड छोड़ दें. जब मिश्रण का ढक्कन हटाएंगे तो यह और गाढ़ा हो जाएगा इसीलिए थोड़ा और पानी मिला लें.
- अब तवा गर्म करके उसमें तेल डालें.
- तेल गर्म हो जाने के बाद बड़े चम्मच से बैटर को तवे पर डालकर फैला लें.
- दोनों तरफ से चीला पका लेने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
- बस तैयार है आपका स्वादिष्ट सूजी चीला. इसे गर्म-गर्म सर्व करें. आप इसे लाल चटनी या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं.
ये बोनस टिप आएंगे काम
आप चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अपनी मर्जी की सब्जियां डाल सकते हैं. इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट भी डाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें – आयरन खाना ही नहीं एब्जॉर्ब होना भी जरूरी है, डॉक्टर ने बताया कैसे पूरी होगी हीमोग्लोबिन की कमी
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
46 mins agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
4 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
18 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
20 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
20 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
21 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
22 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines