Teeth Whitening Home Remedy: क्या आप भी पीले दांतों की समस्या से परेशान है? क्या आप भी पीले दांतों से छुटकारा पाना चाहते हैं? हां, तो ये खबर आपके लिए है। पीले दांतों की वजह से कई लोग असहज महसूस करते हैं और वो खुलकर हंस नहीं पाते हैं। कई बार तो लोग पीले दांतों का मजाक भी बनाते हैं जिसके कारण लोगों को समाज में शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जो पैसों की बचत के साथ आपके दांतों को भी मोती की तरह चमका देंगे। आइए जानते हैं।
नमक और शहद
दांतों से पीलापन दूर करने के लिए आप नमक और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चुटकी नमक लें और उसमें शहद मिलाकर उसका एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाकर रगड़े और इसके बाद कुल्ला कर लें। नमक मुंह के पीएच को मेंटेन करता है जिसकी वजह से मुंह में बैक्टीरिया नहीं जमते हैं। दांतों में बैक्टीरिया जमने के कारण ही पीलापन होता है और बदबू आने लगती है।
संतरे और नींबू का छिलका
अगर आप भी पीले दांतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप नींबू और संतरे के छिलके को चबाएं या इसे दांत पर रगड़े। इससे भी आपके दांत सफेद हो जाएंगे। इस नुस्खे को 2-3 हफ्ते तक करने के बाद आपको अपने दांतों में फर्क दिखने लगेगा।
पीले दांत होने के कारण
- ज्यादा धूम्रपान करना
- दवाइयों का सेवन करना
- हर रोज ब्रश न करना
- कैल्शियम की कमी होना
इन सभी के अलावा अन्य कारणों की वजह से भी आपके दांत पीले हो सकते हैं। ऐसे में आप एक बार डेंटिस्ट के पास जरूर जाएं और दांतों का चेकअप करा लें।
पीले दांत से कैसे करें बचाव
अगर आप भी अपने दांतों को हमेशा सफेद रखना चाहते हैं तो रेगुलर ब्रश करें और एंटीसेप्टिक माउथवॉश का इस्तेमाल करें। अगर आपको दांतों में कोई भी दिक्कत आ रही है तो एक बार चेकअप जरूर करवाएं। इसके अलावा शराब का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- Beauty Hacks: 50 साल की उम्र में भी लगेंगे 25 जैसे जवां! बस अपनाएं ये 3 Tips
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines