Stroke Risk: सर्दियों में स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जो एक गंभीर समस्या है। कई बार स्ट्रोक के कारण जान भी चली जाती है। इसके कारण व्यक्ती को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कई रिपोर्ट्स में ये भी पाया गया की हर एक मिनट में तीन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है जो कि बेहद चिंताजनक बात है। ऐसे में स्ट्रोक से बचने के लिए खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। शरीर और दिमाग को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा योग और एक्सरसाइज को भी अपने डेली रूटीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए डाइटिशियन रेणुका डंग क्या-क्या खाने की सलाह देती हैं?
क्या कहती हैं डाइटिशियन
डाइटिशियन रेणुका डंग कहती हैं कि मौसम ठंडा होते है स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ये इसलिए होता है क्योंकि ठंड से ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा होती है। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट का खास ध्यान रखें तो इससे बचा जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में आंवला, संतरा, अमरूद और हरे पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। साथ ही फैट, सुगर और कैफीन से दूर रहें। पानी जरूर पिएं ताकी आपका शरीर हाइड्रेट रहें, ड्राई फ्रूट्स लें और अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो इसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोज सुबह करें संधि मुद्रा, जोड़ों के दर्द से लेकर आर्थराइटिस तक रहेगा दूर
इन फूड्स को करें डाइट में शामिल
साबुत अनाज- स्ट्रोक से बचने के लिए साबुत अनाज काफी फायदेमंत होता है। जैसे कि दलिया, ब्राउन राइस, क्विनोआ आदि का सेवन हमारी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
ओमेगा थ्री फैटी एसिड- ओमेगा थ्री फैटी एसिड का सेवन स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में ओमेगा थ्री फैटी एसिड की कमी दूर होती है। इसके लिए आप सैल्मन फिश,अखरोट, बादाम अन्य फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स- ड्राई फ्रूट्स और सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो हमारे दिमाग और शरीर के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ साथ इनके स्ट्रोक सम्बंधित समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं।
विटामिन-सी से भरपूर फल- विटामिन-सी से भरपूर फल स्ट्रोक से बचने में मदद करते हैं। जैसे कि आंवला, अमरूद और संतरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर में विटामिन-सी की कमी को भी दूर करेगा।
एवोकाडो- एवोकाडो का डेली सेवन हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है और इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
एंटी इंफ्लेमेटरी से भरपूर चीजें- एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चीजें हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसके लिए आप कच्ची हल्दी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपको स्ट्रोक से बचाने में मदद कर सकती है।
हरी पत्तेदार साग- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक,बथुआ, मेथी के साग और केले, कोलार्ड आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर, नाइट्रेट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
7 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
13 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines