सर्दियों में झुर्रियां और दाग-धब्बे खत्म करती है स्टीम, होते हैं कई बड़े फायदे

Benefits Of Steam : स्टीम से स्किन चमकदार और मुलायम हो जाती है। नाक के रास्ते साफ होते हैं जिससे आसानी से सांस ली जा सकती है। खांसी को कम करने में मदद करती है। स्टीम में मौजूद नमी गले के सूजन को कम करती है। 

Benefits Of Steam, Steam eliminates wrinkles and spots in winter, Steam, wrinkles and spots

Benefits Of Steam : सर्दियों में स्टीम लेना बहुत अच्छा होता है, क्योंकि ठंड के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। इससे झुर्रियां और दाग-धब्बे आने लगते हैं। स्टीम से स्किन को नमी मिलती है और यह चमकदार और मुलायम हो जाती है। स्टीम से नाक के रास्ते साफ होते हैं जिससे आसानी से सांस ली जा सकती है। इसके अलावा स्टीम की गर्म और नम हवा से सांस नलिकाओं को राहत मिलती है जो खांसी को कम करने में मदद करती है। स्टीम में मौजूद नमी गले के सूजन को भी कम करती है। मौसम के बदलने के कारण सर्दी-खांसी और गले में खराश जैसी प्रॉब्लम आम बात हो गई हैं। नाक बंद हो जाती है और खांसी आने लगती है। ऐसे में स्टीम लेना बहुत लाभदायक साबित होता है।

विज्ञापन

कब-कैसे लें स्टीम

विज्ञापन

स्टीम को सीधे चेहरे पर छोड़ने से बचें और तौलिये को चेहरे पर रखकर स्टीम लें। स्टीम लेने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें और मॉइश्चराइजर लगाएं। स्टीम लेते समय आंखों को बंद रखें और स्टीम को धीरे-धीरे अंदर लें। सांस और चेहरा दोनों के लिए लाभदायक है।

विज्ञापन

जान लें इसके लाभ

सर्दी के मौसम में रोजाना स्टीम लेने से रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूती मिलती है। जिससे वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा स्टीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाते हैं।

विज्ञापन

निखरती है स्किन

सर्दियों में स्टीम लेना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलवा स्टीम के और फायदे हैं, तो आइए हम आपको उन फायदों के बारे में बाताते है। स्टीम से पोर्स भी साफ होते हैं जिससे स्किन पर जमी गंदगी और तेल के अलावा ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी साफ हो जाते हैं।

विज्ञापन

ब्लड सर्कुलेशन भी

इसके अलावा स्टीम से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिससे स्किन पर चमक आती है। बता दें कि अगर आप रोजाना स्टीम लेते रहेगे तो स्किन टाइट और ग्लोइंग बनी रहती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में स्टीम लेना बेहद लाभकारी व फायदेमंद साबित होता है।

विज्ञापन

यह भी देखें –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ