Stains Remove Tips: सिल्क की साड़ी कई महिलाओं के लिए खास होती है, क्योंकि कई बार ये पुरानी यादों, परंपरा और शान की भावनाओं को जगाती है। सिल्क की साड़ियां खासकर के पीढ़ियों से चली आ रही विरासत मानी हैं। इसकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए ध्यान देने की जरूरत होती है और उन्हें दाग से सुरक्षित रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कई बार इन किमती साड़ियों पर तेल के दाग या फिर कई तरह के जिद्दी दाग लग जाते हैं, जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन किमती साड़ियों की चमक वापस लाने के लिए आप घर पर ही कुछ DIY तरीके अपना सकते हैं, जिससे साड़ियों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी हट सकते हैं।
हल्का साबुन घोल
इन दागों को हटाने के लिए लिए, ठंडे पानी में हल्का लिक्विड साबुन मिलाकर एक साबुन घोल तैयार करें। अब घोल में एक साफ कपड़ा भिगोएं और दाग वाले जगह पर धीरे से रगड़े, लेकिन रेशों को नुकसान से बचाने के लिए जोर से रगड़ने से बचें। इसके बाद साबुन के को हटाने के लिए ठंडे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
बेकिंग सोडा
साड़ियों पर लगे दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा, कॉर्नस्टार्च या टैल्कम पाउडर जैसा सोखने वाला पाउडर लगाएं। दाग पर पर्याप्त मात्रा में पाउडर छिड़कें और इसे कई घंटों या रात भर लगा रहने दें, ताकि पाउडर तेल को सोख ले। फिर कपड़े से दाग को हटाने के लिए मुलायम ब्रश या कपड़े से धीरे से पाउडर को हटाएं।
कोल्ड वाटर रिंस
पाउडर वाले टिप्स को अपनाने के बाद हुए तेल को हटाने के लिए दाग वाले जगह को ठंडे पानी से धोएं। दाग वाले जगह को नल के नीचे रखें ताकि पानी के छींटे से ये दाग आसानी से हट सके। ठंडा पानी बहुत जरूरी है, क्योंकि गर्म पानी दाग को जमा सकता है, जिससे इसे हटाना मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
9 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
11 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
13 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
17 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines