Sprouts Salad Ingredients: रमजान का महीना चल है और लोग इफ्तारी में दबाकर समोसे, पकौड़े या दूसरी तली-भुनी चीजें दबाकर खा रहे होंगे. वहीं, कुछ लोगों को रोजा खोलने के बाद पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं होना शुरू हो चुकी होंगी. इसी लिस्ट में अगर आप भी शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए है.यहां पर हम आपको प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद की रेसिपी बता रहे हैं. इसे खाने ना सिर्फ आप हल्का महसूस करेंगे बल्कि आपको अच्छी भी महसूस होगा. बाकी प्रोटीन से भरपूर खाना पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है. आइए जानते हैं स्प्राउट्स सलाद की रेसिपी जिसे इफ्तारी में बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या सच में ज्यादा चाय पीने से काले हो जाते हैं लोग? जानिए इस कहावत में कितनी है सच्चाई
स्प्राउट्स सलाद रेसिपी
सामग्री
- अंकुरित मूंग- 1 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- खीरा- 1
- हरी मिर्च- 1
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले अंकुरित मूंग को अच्छी तरह धो लें. अगर आप चाहें तो इन्हें 5 मिनट हल्का उबाल भी सकते हैं, इससे ये थोड़ा नरम हो जाते हैं.
- अब एक बड़े बाउल में स्प्राउट्स डालें. इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब ऊपर से नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. आखिर में हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
- तैयार स्प्राउट्स सलाद को तुरंत सर्व करें और हेल्दी व्यंजन का इफ्तारी में लुत्फ उठाएं.
इसे भी पढ़ें- Homemade Bleach: चेहरे पर ब्लीच से हो रही है जलन? ट्राई करें घर पर बनी ये नेचुरल ब्लीच
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
2 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
6 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
8 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines