Sprouted Moong Dal Idli Recipe In Hindi: अंकुरित मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों का भंडार होती है इसलिए फिटनेस फ्रीक लोग इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। अंकुरित मूंग को लोग नाश्ते में चाट बनाकर खाते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने अंकुरित मूंग दाल की इडली का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अंकुरित मूंग दाल की इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक लो कैलोरी आहार है जोकि आपके वजन को नियंत्रित करने में बेहद मददगार साबित होती है।
अभी पढ़ें – बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करती है कच्ची हल्दी की सब्जी, लंच के लिए इस विधि से बनाएं
इसके साथ ही इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है। ये इडली स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसको आप नाश्ते और लंच में फटाफट तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अंकुरित मूंग दाल की इडली (Sprouted Moong Dal Idli Recipe) बनाने की रेसिपी-
अंकुरित मूंग दाल की इडली बनाने की सामग्री-
- अंकुरित मूंग दाल 100 ग्राम
- दही 4 टेबल स्पून
- बेसन 2 बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- ईनो छोटा चम्मच
- मिर्च (ऑप्शनल)
- आवश्कतानुसार पानी
अभी पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है हेल्दी अंगूर की स्मूदी, जानें 5 मिनट वाली रेसिपी
अंकुरित मूंग दाल की इडली बनाने की रेसिपी- (Sprouted Moong Dal Idli Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले अंकुरित मूंग दाल को मिक्सर जार में डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें बेसन और दही भी डाल दें।
- फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट में नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसमें थोड़ी देर बाद ईनो डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें खमीरीकरण होने के लिए कुछ देर रखकर छोड़ दें।
- फिर आप इस तैयार पेस्ट को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप सांचों में तैयार पेस्ट डालकर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर अंकुरित मूंग दाल की इडली बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको गर्मागर्म सांभर या चटनी के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines