Spotless Face TIPS: ग्लोइंग स्किन और बेदाग चेहरे के लिए आपको अपनी स्किन की केयर करनी पडे़गी। बिना इसके आप एक चमकदार चेहरा कभी न हीं पा सकते। ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाली क्रीम और महंगे प्रोडक्ट का यूज करते हैं, हम सोचते हैं कि ये प्रोडक्ट अच्छा काम करेगा और फायदेमंद साबित होगा, लेकि एक वक्त के बाद इन प्रोडक्ट का असर खत्म हो जाता है। ऐसे में आप नेचुरल स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं।
हम आपके लिए टमाटर और बेसन से तैयार नेचुरल स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से आपके चेहरे की रंगत बदल सकती है। इसके कैसे इस्तेमाल करते हैं। यह किस तरह से फायदा पहुंचाता है, नीचे जानिए विस्तार से..
और पढ़िए –Teddy Day 2023: किस रंग का टेडी बियर क्या कहता है, इस टेडी को देकर करें प्यार का इज़हार
चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है टमाटर-बेसन
बेसन और टमाटर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बेसन में जहां मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं वहीं, टमाटर भी विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है। इन दोनों के इस्तेमाल से कई समस्याओं को दूर करने में हेल्प मिलती है।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: ये चीज है लंबे-मजबूत, और घने बालों का राज…हफ्ते में 2 बार ऐसे करें यूज, चमक भी आएगी
ऐसे बनाएं टमाटर-बेसन फेस पैक
- सबसे पहले बाउल में 2 चम्मच बेसन लें।
- फिस इसमें एक पके हुए टमाटर का पेस्ट मिलाएं।
- इसमें टमाटर के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।
- फिर इसमें चुटकी भर हल्दी और नींबू का रस डालें।
- इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करना है।
- अब एक फेस पैक जैसी स्थिरता में ले आएं।
चेहरे पर ऐसे लगाएं टमाटर-बेसन फेस पैक
- सबसे पहले चेहरे को धोकर उसे सुखा लें।
- फिर फेस पर बेसन-टमाटर का पेस्ट लगाएं।
- इस पैक को 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- पेस्ट के सूख जाने के बाद उसे साफ पानी से धोएं।
- फिर चेहरे को फिर से अच्छी तरह सुखा लें।
- इसके बाद बढ़िया मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- बेस्ट रिजल्ट के सप्ताह में 2 बार इसे लगाएं।
चेहरे पर बेसन-टमाटर फेस पैक लगाने के फायदे
- बेसन-टमाटर फेस पैक चेहरे की झुर्रियों को कम करता है।
- बेसन-टमाटर के फेस पैक से फाइन लाइन्स कम होती हैं।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे और कालापन दूर होता है।
- बेसन टमाटर फेस पैक ड्राई स्किन से राहत दिलाता है।
- इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में स्किन कोमल बनती है।
- चेहरे के कील-मुंहासों से भी बेसन-टमाटर राहत दिलाता है।
- इसके उपयोग से त्वचा की डेड स्किन और गंदगी साफ होती है।
और पढ़िए –Night skin CARE: ये 3 नुस्खे बदल देंगे चेहरे की रंगत, रात में लगाएं, सुबह मनचाहा निखार पाएं
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।.
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines