Besan Spongy Appe Recipe In Hindi: अप्पे एक साउथ इंडियन डिश है। इसको लोग नाश्ते से लेकर लंच में झटपट बनाकर खा सकते हैं। इसलिए आपको अप्पे की कई वैराइटीज आसानी से मिल जाती हैं जैसे- मैदा अप्पा या सूजी अप्पा आदि। लेकिन क्या कभी आपने बेसन के स्पंजी अप्पे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बेसन के स्पंजी अप्पे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप अपने दिन की हेल्दी शुरूआत करना चाहते हैं तो ये टेस्टी और हेल्दी डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसके साथ ही ये पचाने में भी हल्की होती है। अगर आप डिनर में कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो भी ये डिश बेहतरीन साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं बेसन के स्पंजी अप्पे बनाने की रेसिपी-
बेसन के स्पंजी अप्पे बनाने की सामग्री-
- बेसन 1 कप
- आलू 1 (उबले हुए)
- हरी मिर्च का पेस्ट 6
- टमाटर 1 (कटा हुआ)
- पनीर 150 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
- प्याज 1 (कटा हुआ)
- लाल मिर्च आधा चम्मच
- अदरक 1 (पिसा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी आधा चम्मच
- तेल आवश्यकतानुसार
बेसन के स्पंजी अप्पे बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले उबले आलू को छीलकर मैश कर लें।
- इसके बाद आप एक बड़े बाउल में बेसन को भी छानकर रख लें।
- फिर आप इसी बाउल में मैश किए हुए आलू, अदरक, पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अप्पे का पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप अप्पे बनाने के पैन को गर्म कर लें।
- इसके बाद आप अप्पे के सांचों में मिश्रण डाल दें।
- फिर आप इसको दोनों तरफ से कम से कम 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- अब आपके टेस्टी बेसन के स्पंजी अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको नारियल या हरा धनिया की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
8 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
8 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
10 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
11 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
11 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
11 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
14 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
15 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines