हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aloo Ka Bharta: खाने का ज़ायका बदल देता है चटपटा आलू का भरता, ये रहा बनाने का तरीका

विज्ञापन
Aloo Ka Bharta

How To Make Aloo Ka Bharta: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि।

लेकिन क्या कभी आपने आलू का भरता ट्राय किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू का भरता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खूब चटपटा भी लगता है।

इनको आप लंच या डिनर में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को भी इसका स्वाद खूब पसंद आता है, तो चलिए जानते हैं आलू का भरता (How To Make Aloo Ka Bharta)बनाने की विधि-

विज्ञापन

आलू का भरता बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 किलो आलू
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून काली मिर्च
  • 1 टी स्पून अमचूर
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 2 टी स्पून साबुत धनिया
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 प्याज
  • 1 टी स्पून चाट मसाला
  • 1/4 कप तेल
  • स्वादानुसार नमक

आलू का भरता कैसे बनाएं? (How To Make Aloo Ka Bharta)

  • आलू का भरता बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को लेकर उबाल लें।
  • फिर आप इनको छीलकर एक बर्तन में डालकर थोड़ा मैश कर लें।
  • इसके बाद आप हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को भी धोकर बारीक काट लें।
  • फिर आप प्याज को छीलकर पतले और गोल स्लाइस में काट लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में जीरा, साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च और काली मिर्च डालें।
  • फिर आप इसको धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें।
  • इसके बाद जब मसालों में से हल्की सी महक आने लगे तो गैस को बंद कर दें।
  • फिर जब ये मसाला ठंडा हो जाए तो आप इसको मिक्सी में डालकर डालकर दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद आप पिसे हुए मसाले को मैश किए हुए आलू में डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर आप इसमें अमचूर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।
  • इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें जीरा और हींग डालें और कुछ सेकंड तक भून लें।
  • फिर आप इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें आलू का तैयार मिश्रण डालकर अच्छे से मिला दें।
  • फिर आप इसमें बाकी मसाले डालें और मिलाकर थोड़ी देर तक भूनकर गैस बंद कर दें।
  • अब आपका स्वादिष्ट आलू का भरता बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप आखिर में इसको हरा धनिया पत्ती से गार्निश करके रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola