Onion Lachha Paratha Recipe: पराठा एक इंडियन ट्रेडिशनल फूड है जोकि आमतौर पर घरों में खूब ज्यादा बनाया जाता है। इसलिए आपको पराठे की कई तरह की वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा, राजमा पराठा, सब्जी पराठा, गुड़ पराठा या लच्छा पराठा आदि आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसलिए कई किस्म के पराठे तो आज तक आपने कई बार खूब खाए ही होंगे। लेकिन क्या कभी आपने मसाला ऑनियन लच्छा पराठा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ऑनियन लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। स्वाद में बेहद टेस्टी और स्पाइसी होता है। इसको आप लंच या डिनर में बहुत कम समय में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ऑनियन लच्छा पराठा (Onion Lachha Paratha) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – ब्रेकफास्ट के मजे को दोगुना करें न्यूट्रिएंट्स से भरी अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट से, जानें रेसिपी
ऑनियन लच्छा पराठा बनाने की सामग्री-
- गेहूं का आटा
- पतली कटी हुई प्याज
- स्वादानुसार नमक
- अजवायन
- लाल मिर्च पाउडर
- जीरा
- चाट मसाला
- हल्दी पाउडर
- अमचूर
- हरा धनिया बारीक कटा
- धनिया पाउडर
- घी
अभी पढ़ें – फिश लवर्स ट्राई करें स्पाइसी क्रिस्पी अमृतसरी मच्छी, इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे, जानें रेसिपी
ऑनियन लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी- (Onion Lachha Paratha)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा छान लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा नमक डालकर हल्का ढीला आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे को थोड़ी देर सेट होने के लिए अलग रख दें।
- फिर आप प्याज को छीलकर लंबा काट लें।
- इसके बाद आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवायन डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें चाट मसाला, जीरा, आमचूर, हल्दी और धनिया पाउडर डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
- इसके बाद आप आटे की लोई बनाकर बेल लें।
- फिर आप प्याज की तैयार फिलिंग को लेकर पूरी रोटी पर अच्छी तरह से फैलाएं।
- इसके बाद आप इसको रोल करके ट्विस्ट करें।
- फिर आप इसमें बारीक कटे हरे धनिए को एक तरफ लगाकर थोड़ा मोटा बेल लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे को घी से ग्रीस करके पराठे को डालें।
- फिर आप पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें।
- अब आपका मसालेदार ऑनियन लच्छा पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको दही या चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines