हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Snack Dish: गर्मागर्म चाय के साथ खूब जमती है चटपटी मेथी पापड़ी, ये रही आसान रेसिपी

विज्ञापन
Methi Papdi

How To Make Methi Papdi: अगर आपको ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक में कुछ चपपटा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आज हम आपके लिए मेथी पापड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मेथी पापड़ी स्वाद में चटपटी और कुरकुरी लगती हैं।

इसको बनाना भी बहुत ही आसान होता है। इसको आप एक बार बनाकर कम से कम दिनों तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके खा सकते हैं। ये गर्मागर्म चाय, कैचप या चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती हैं, तो चलिए जानते हैं मेथी पापड़ी (How To Make Methi Papdi) बनाने की विधि-

मेथी पापड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • 150 ग्राम मैदा
  • अदरक
  • 5-6 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अजवायन
  • 1/4 चम्मच मीठा सोडा
  • 200 ग्राम बेसन
  • स्वादानुसार नमक

मेथी पापड़ी कैसे बनाएं? (How To Make Methi Papdi)

  • मेथी पापड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन और मैद डालें।
  • फिर आप इसमें कसूरी मेथी, नमक और अजवायन डालें।
  • इसके बाद आप मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच तेल निकाल लें।
  • फिर आप इसमें सोडा डालें और इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें अदरक, हरा धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
  • फिर आप आटे की लोईयां बनाकर पूड़ी बेल लें।
  • इसके बाद आप तैयार पूड़ियों को गर्म तेल में डालें।
  • फिर आप इनको गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपकी चटपटी चटपटी मेथी पापड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको गर्मागर्म चाय या कैचप के साथ स्वाद से खा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola