Tinda Peel Chutney: टिंडा एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि पानी, फाइबर और प्रोटीन जैसे गुणों से भरपूर होती है। लेकिन टिंडे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग नाक-मुंह बनाने लगते हैं। टिंडे की सब्जी के कई प्रकार होते हैं। इसमें भरवां टिंडे और मसाला टिंडे शामिल हैं।
मगर क्या कभी आपने टिंडे के छिलकों से बनी कोई डिश ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए टिंडे के छिलको की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटी लगती है।
इसको आप लंच से लोकर डिनर में केवल 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये रोटी और पराठों के स्वाद को दोगुना कर देती है, तो चलिए जानते हैं टिंडे के छिलको की चटनी (Tinda Peel Chutney) बनाने की विधि-
टिंडे की छिलकों की चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- टिंडे के छिलके 1 कप
- हरी धनिया 1/2 कप
- टमाटर 1 छोटा क्यूब्स में कटा
- नींबू 1
- स्वादानुसार काला नमक
- हींग चुटकी भर
- अदरक 1/2 छोटा टुकड़ा
- मूंगफली 2 चम्मच
- घी 1 छोटा चम्मच
अभी पढ़ें – Navratri 2022 Special: उपवास के दौरान एनर्जी से भरपूर रखेगी पौष्टिक बनाना-वॉलनट लस्सी, जानें रेसिपी
टिंडे की छिलकों की चटनी कैसे बनाएं? (How To Make Tinda Peel Chutney)
- टिंडे की छिलकों की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें मूंगफली डालें और थोड़ा सा सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इन भुनी पीनट्स को एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- फिर आप टिंडे के छिलकों को पानी में अच्छी तरह से धोकर रख लें।
- इसके बाद आप मिक्सी में छिलके, धनिया, टमाटर, आधा नींबू का रस और नमक डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें हींग, अदरक और फ्राई की हुई मूंगफली डालकर पीस लें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और एक बार और ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद आप आखिर में इसमें आधा नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपकी टिंडे की छिलकों की चटपटी चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
8 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
9 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
9 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
12 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
13 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines