Aloo Cheela Recipe: बच्चों के लिए सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चटपटा क्रंची आलू चीला, ये रही रेसिपी

आलू चीला

Aloo Cheela Recipe in Hindi: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि। लेकिन क्या कभी आपने आलू चीला बनाकर खाया हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चीला टेस्टी और चटपटा होता है बच्चे तो इसको स्वाद से पेट भरकर खाते हैं। इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू चीला बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

आलू चीला बनाने की सामग्री

  • 1 आलू
  • 2 टेबल स्पून बेसन
  • 1 टेबल स्पून सूजी
  • 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर पाउडर
  • 1 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1/4 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1/4 टी स्पून धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च थोड़ी सी
  • नमक स्वादानुसार
  • चीला सेकने के लिए ऑयल

आलू चीला बनाने की रेसिपी

  • इसको बनाने के लिए आप आलू को छील कर कद्दूकस कर लें।
  • फिर आप कटे आलू को थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखें।
  • इसके बाद आप आलू को निचोड़कर एक बाउल में डालें।
  • फिर आप इसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लार पाउडर, प्याज, हरी मिर्च और सारे मसाले डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर चीले का घोल तैयार कर लें।
  • फिर आप एक पैन को थोड़े से तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर तैयार आलू का बैटर डालकर गोलाकार फैला लें।
  • फिर आप इसको ढककर करीब 2 मिनट तक धीमा आंच पर पकाएं।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें।
  • अब आपका टेस्टी और क्रंची आलू का चीला बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको कैचप या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ