How To Make Tea Cookies: गर्मागर्म चाय के साथ स्वादिष्ट कुकीज खाने को मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो आपको बाजार में कई तरह की स्वादिष्ट और फ्लेवर कुकीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, नान खटाई, जैम कुकीज या चॉकलेट कुकीज आदि। लेकिन क्या कभी आपने टी कुकीज का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए टी कुकीज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये कुकीज स्वाद में बहुत लाजवाब लगती हैं। इनको खाकर आप हल्की भूख को तुरंत शांत कर सकते हैं। साथ ही आप इनको बनाकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके 2-3 हफ्तों तक रखकर खा सकते हैं। बच्चे तो इन कुकीज के फैन बन जाएंगे, तो चलिए जानते हैं चॉकलेट टी कुकीज बनाने की रेसिपी-
टी कुकीज बनाने की आवश्यक सामग्री-
- मक्खन 1 कप पिघला हुआ
- चीनी 1 कप
- अंडे 3
- वनीला एसेंस 1 बड़ा चम्मच
- मैदा 3 कप
- नमक 1/4 छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
- चाय पत्ती का पानी 1/4 कप
टी कुकीज कैसे बनाएं? (How To Make Tea Cookies)
- टी कुकीज बनाने के लिए आप सबसे पहले ओवन को 375 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
- फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में मक्खन और चीनी डालकर फेंट लें।
- इसके बाद आप इसमें अंडे डालें और अच्छी तरह से बीट कर लें।
- फिर आप इसमें वनीला और चाय पत्ती का पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालते हुए मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूथ और क्रीमी मिक्सचर बना लें।
- इसके बाद आप इसमें ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर मिला लें।
- फिर आप एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर को रखकर हल्का सा मक्खन से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप बैटर को बॉल्स बना लें और थोड़ा-थोड़ा प्रेस करके इस पर रखें।
- फिर आप इनको ओवन में रखकर करीब 8 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें।
- अब आपकी टी कुकीज बनकर तैयार हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines