Soyabean Idli Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट...10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट सोयाबीन की इडली, ये रही रेसिपी

soya idli Recipe

How To Make Soyabean Idli: सुबह के नाश्ते में अकसर हेल्दी और टेस्टी खाने को सोचते हैं। आजकल सर्दी के समय जल्दी से कोई सुबह का नाश्ता बन जाए यही कोशिश करते हैं। आपके लिए कुछ ऐसा लाए हैं जो खाने में टेस्टी और हेल्दी रेसिपी हैं, जो नाश्ते में जल्दी बनने ऑप्शन भी हैं। लेकिन हमेशा सफेद इडली खा-खा कर कोई भी बोर हो जाएगा, तो आपको एक बार सोया बीन इडली जरूर ट्राई करनी चाहिए।

विज्ञापन

यह हेल्दी और टेस्टी फूड का बिल्कुल परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है, इसलिए आपके ब्रेकफास्ट के लिए ये बेस्ट है। इसे बच्चे और बड़े सभी बहुत ही मजे से खाएंगे। तो चलिए जानते हैं सोयाबीन इडली कैसे बनाएं

विज्ञापन

हाई प्रोटीन सोया इडली रेसिपी बनाने में बिल्कुल आसान है और साथ ही प्रोटीन से भरपूर है। इसे भीगे हुए और पिसे हुए सोयाबीन से बनाया जाता है, भिगोए हुए और पीसे हुए इडली चावल और उड़द दाल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। बैटर को नियमित इडली और डोसा बैटर की तरह ही फर्मेंट किया जाता है और परिणाम बिल्कुल स्वादिष्ट होता है।

विज्ञापन

सोया बैटर से जब इडली बनाई जाती है तो वह रूई की तरह मुलायम और स्वादिष्ट बनती है। तो चलिए इडली के साथ कुछ नया और मजेदार करते है और सीखते है इसे बनाने का तरीका।

सामग्री: (Soyabean Idli Recipe In Hindi)

  • 1 कप सोयाबीन
  • 1 कप सफेद उरद दाल
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1 कप इडली चावल
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • स्वादानुसार नमक

और पढ़िए –Energy Foods: सर्दियों के दौरान आपको गर्म रखेंगी ये 13 चीजें, खाने में शामिल करेंगे तो मिलेंगे बहुत फायदे

विज्ञापन

सोया इडली बनाने की विधि: (How To Make Soyabean Idli In Hindi)

1. सबसे पहले दाल, चावल और सोयाबीन को अलग-अलग कटोरे में भिगो दें।

2. उड़द दाल के कटोरे में मेथी दाना और चना दाल एक साथ डालें। चावल को कम से कम 5-6 घंटे के लिए भिगो दें।

विज्ञापन

3. भिगोने के बाद, सभी सामग्री को एक साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। थोडा़ सा पानी डालकर फिर से पीस लें।

4. नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। प्याले को ढककर बैटर को कम से कम 6 घंटे या रात भर के लिए फरमेंट करें।

विज्ञापन

5. फरमेंट हो जाने के बाद, फिर से मिलाएं। इडली स्टीमर में भाप लें और सांबर और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ