Soyabean Chilli Recipe: सोयाबीन की सब्जी तो आपने कई बार बनाकर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसका स्नैक बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो आज हम जो रेसिपी लेकर आए हैं उसे एक बार जरूर ट्राय करें। सोयाबीन चिली नामक रेसिपी खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही ये बनाने में आसान भी है। आइए सोयाबीन चिली बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए –Methi Papdi: नए साल पर बनाएं ये खास रेसिपी, सभी को खूब आएगा पसंद!
Soyabean Chilli Ingredients in Hindi
- 1 कप सोयाबीन
- 1 कटा हुआ प्याज
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 कटा टमाटर
- 1 कटी हुई गाजर
- तेल
- 2 चम्मच विनेगर
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 2 चम्मच मक्के का आटा
- आधा चम्मच काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- आधा कप कटी हुई हरी प्याज
- 2 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता
Soyabean Chilli Recipe in Hindi
सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी और थोड़ा सा नमक डालकर गर्म कर लें। इसमें सोयाबीन को 2 से 3 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी ठंडा होने पर सोयाबीन को निचोड़कर बाहर निकाल लें और फिर अलग रख दें।
दूसरी तरफ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को धोकर काट लें। इसके बाद हरी प्याज और हरी मिर्च भी धोकर काट लें। एक बाउल में सभी को डालकर दही मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च, मक्के का आटा और थोड़ा सा नमक भी मिला दें।
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें सोयाबीन को फ्राई कर लें। सोयबीन को फ्राई करके एक तरफ अलग प्लेट में निकाल लें। इसके बाद फिर कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें। इसमें थोड़ा जीरा डालें। इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च का मिक्चर भी डाल दें। साथ ही उबली गाजर को भी डालकर भून लें। अब इसमें विनेगर डालकर ढक दें। अच्छी तरह से पकाने के बाद इसमें फ्राई सोयाबीन डालें और फिर से थोड़ी देर पकाएं। इस तरह से स्वादिष्ट सोयाबीन चिली बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे सजाते हुए बच्चों को परोस सकते हैं।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
43 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines