Soyabean Chilli recipe: ज्यादातर लोगों को खाने में कुछ नया और टेस्टी खाने का मन होता है, लेकिन रोज-रोज क्या नया बनाएं।
इसलिए आज हम आपके लिए सोयाबीन चिली की रेसिपी लेकर आएं हैं, जो स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत आसान है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं सोयाबीन चिली।
सोयाबीन चिली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सोयाबीन 50 ग्राम, प्याज 1, हरी मिर्च 4, शिमला मिर्च 1/2 पीस, हरी प्याज 1/2, गाजर 1, तेल 100 ग्राम, ज़ीरा 1 चम्मच, अंडा 1, लहसुन अदरक पेस्ट 2 चम्मच, काली मिर्च 1/2चम्मच, मक्के का आटा 2 चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, सोया सॉस 2 चम्मच, मिर्ची सॉस 3 चम्मच, विनेगर 2 चम्मच, धनिया पत्ता
इस तरह बनाएं सोयाबीन चिली
सोयाबीन चिली बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बाउल लेना है। इसके बाद इस बाउल में थोड़ा सा नमक डाल लें और फिर सोयाबीन को उबालने के लिए रख दें। (सोयाबीन को ज्यादा नहीं 2-3 मिनट ही पकाएं)
इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद प्याज लें और इसके साथ ही शिमला मिर्च, हरी प्याज और हरी मिर्च को भी लें और इन्हें बहुत छोटा-छोटा या बारीक काट लें।
इसके बाद सोयाबीन को निचोड़ लें। इसके बाद इसमें अंडा, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, मक्के का आटा और थोड़ा सा नमक डालकर इन्हें अच्छे से मिला लें और इसके बाद इसे तेल में अच्छे से फ्राई करें।
इसके बाद गैस पर एक पैन रखें और फिर उसमें तेल और जीरा डाले। इसके बाद इसमें प्याज और गाजर को डाल दें और इसे थोड़ी देर भुन लें। इसके बाद इसमें शिमला मिर्च और थोड़ा सा नमक डाल लें और कुछ देर इसे भुन लें।
इसके बाद इसमें सोया सॉस, टमाटो सॉस और विनेगर डाल लें। इसके बाद सोयाबीन फ्राई को इसमें डाल लें और अपनी जरूरत के हिसाब से नमक मिला लें। फिर इसे 2 मिनट के लिए ढक दें और पकने दें। इसके बाद गैस को बंद करें और उसमे धनिया पत्ता डाल दें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 hr agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines