High Protein Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की ऊर्जा और सेहत को तय करता है. अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक और हल्के भोजन से हो जाए तो शरीर पूरे दिन एक्टिव महसूस करता है. आजकल लोग ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बन जाए, पेट को लंबे समय तक भरा रखे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे. ऐसे में सोया और अंडे से तैयार किया गया सोया-अंडा चीला एक शानदार विकल्प बन सकता है. यह डिश उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं. सोया और अंडे का कॉम्बिनेशन न सिर्फ हेल्दी है बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है, तो आइए जानते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये हेल्दी डिश?
यह भी पढ़ें: गर्मियों में केले जल्दी हो जाते हैं खराब? इन आसान ट्रिक्स से करें स्टोर, हफ्तेभर रहेंगे एकदम फ्रेश
सोया-अंडा चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 100 ग्राम सोया चंक्स.
- 2 ताजे अंडे.
- 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ).
- 50 ग्राम गाजर (बारीक कटी हुई).
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई).
- थोड़ा सा अदरक और लहसुन.
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर.
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर.
- 1/4 चम्मच गरम मसाला.
- कुछ करी पत्ते या हरा धनिया.
- 1-2 चम्मच बेसन (मिश्रण को बांधने के लिए).
- सेंकने के लिए तेल
घर पर कैसे तैयार करें ये पौष्टिक नाश्ता?
- सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं, फिर पानी निकालकर हल्का सा मैश कर लें.
- इसके बाद मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर एक हल्का पेस्ट तैयार करें.
- अब एक बड़े बाउल में उबले हुए सोया चंक्स डालें और उसमें दो अंडे फोड़कर अच्छी तरह मिला दें.
- फिर इसमें प्याज, गाजर, तैयार किया हुआ पेस्ट, बेसन और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए.
- अब गैस पर तवा या पैन गरम करें और उसमें थोड़ा तेल लगाएं.
- तैयार मिश्रण को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें और धीमी आंच पर पकाएं.
- जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
- जब दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा रंग आ जाए तो आपका हेल्दी सोया-अंडा चीला तैयार है.
- तैयार सोया-अंडा चीला को आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरम-गरम परोसें सकते हैं और पौष्टिक नाश्ते का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर है खतरे में, जानिए बचाव के आसान तरीके
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
5 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
7 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
8 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
9 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
11 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
11 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
14 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines