Soy milk Recipe: सोया दूध के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! घर पर बनाना भी है आसान

Soy Milk Recipe: सोयाबीन कितनी फायदेमंद है, यह तो हम सभी जानते हैं। सोया मिल्क भी आजकल युवाओं की पहली पसंद बन गया है। चलिए, जानते हैं इस दूध को पीने के फायदे और बनाने का तरीका।

Soy Milk Recipe

Soy Milk Recipe: सोया मिल्क सेहत के लिए बेहद फायदेमंद दूध माना जाता है। इस दूध को पीने से प्रोटीन की कमी नहीं होती है। इस दूध की खासियत है कि यह दूध लैक्टोज फ्री है। इसलिए, जो लोग दूध नहीं पी पाते हैं या जिन्हें दूध की एलर्जी होती है, यह दूध उनके लिए अच्छा विकल्प है। चलिए, जानते हैं सोया मिल्क के फायदों के बारे में और इसे बनाने का तरीका।

विज्ञापन

सोया मिल्क पीने के फायदे

प्रोटीन- सोयाबीन मिल्क प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है, जो आपकी मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल- सोया मिल्क प्रोटीन और फाइबर का सोर्स है। इसलिए इस दूध के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बैलेंस रहता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- सोया मिल्क में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है। इन दोनों तत्वों की मौजूदगी से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ- यह दूध प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
इसके अलावा, सोया मिल्क पीने से वेट मैनेजमेंट, डायबिटीज और स्किन को भी फायदा होता है।

विज्ञापन

सोया मिल्क हमारे पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह दूध पौधे से लिए गए उत्पाद से बना है।

विज्ञापन

क्या घर पर बना सकते हैं सोया मिल्क?

जी हां, सोया मिल्क को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको 1 कप सोयाबीन और 4 कप पानी लेना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 कटोरी सोयाबीन को रातभर पानी में भिगोकर रखना होगा। अगली सुबह सोयाबीन को थोड़ा उबाल लें। ध्यान रहे, आपको इन्हें ज्यादा नहीं गलाना है, नहीं तो यह पिस नहीं पाएगा। आपको इन्हें सिर्फ सॉफ्ट होने तक पकाना है। इसके बाद इन्हें ठंडे पानी में डाल लें। ठंडे पानी में डालने से इसके छिलके ऊपर आ जाएंगे, इन छिलकों को बाहर निकाल लें। बिना छिलकों के दूध अच्छे से बनेगा। अब आपको दोबारा से इन्हें उबलते पानी में डालकर पकाना है। उबालते समय जब इन पर सफेद झाग बनने लगे तो उस झाग को बाहर निकाल लें। अब इसे 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके दूध को छानने की तैयारी कर लें। इसे छानने के लिए आपको एक कपड़े की मदद लेनी होगी। छाने हुए दूध को अलग करके स्टोर कर लें। आपका सोया मिल्क तैयार है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ