How To Make Khatti Meethi Dal: दाल भारत का एक ट्रेडिशनल फूड है और इसकी कई सारी वैराइटीज पाई जाती हैं इसलिए भारतीय घरों में दाल रोजाना बनाई जाती है। आमतौर पर लोग नमकीन दाल बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने खट्टी-मीठी दाल का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए खट्टी-मीठी दाल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रेगुलर दाल के स्वाद से बोर हो गए हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।
इससे आपके मुंह का स्वाद बदलने में मदद मिलेगी। इसको आप लंच या डिनर में आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खट्टी-मीठी दाल (How To Make Khatti Meethi Dal) बनाने की रेसिपी-
खट्टी-मीठी दाल बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप अरहर दाल
- 1/2 कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली)
- 1 प्याज
- 2 टेबलस्पून इमली गूदा
- 1 टी स्पून चीनी
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून राई
- 1 चुटकी हींग
- 2 हरी मिर्च
- 7-8 कढ़ी पत्ते
- 2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती कटी
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
खट्टी-मीठी दाल कैसे बनाएं? (How To Make Khatti Meethi Dal)
- खट्टी-मीठी दाल बनाने के लिए आप सबसे पहले अरहर (तूअर) दाल और धुली हुई मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर आप एक कुकर में अरहर, मूंग दाल, पानी, हल्दी, स्वादानुसार नमक, चीनी और इमली का गूदा डालें।
- इसके बाद आप इसको तेज आंच पर करीब 3-4 सीटी लगाकर पका लें।
- फिर आप गैस बंद करके प्रेशर को अपने आप रिलीज होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इस गर्म तेल में राई डालकर चटकाएं।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हींग डालें।
- फिर आप इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें।
- फिर आप इसमें और पानी के साथ उबली दाल डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको ढककर करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
- अब आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी दाल बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
4 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
9 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
15 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines