How To Make Khajoor Achaar: खजूर एक ड्राय फ्रूट है जोकि कई सेहतमंद गुणों का भंडार होता है। इसके सेवन से आपकी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान होती है। इसके साथ ही इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
ऐसे में आज हम आपके लिए खजूर का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। खजूर की मदद से आमतौर पर खीर, हलवा या मिठाई बनाई जाती है। खजूर का अचार स्वाद में बहुत खट्टा-मीठा होता है।
इसके सेवन से आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसको पराठे के साथ खूब चाब से खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खजूर का अचार (How To Make Khajoor Achaar) बनाने की विधि-
खजूर का अचार बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 500 ग्राम खजूर
- ½ चम्मच लाल मिर्च
- 5 इलायची
- 2 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच अदरक पाउडर
- 3 चम्मच भूरा
- 100 ग्राम इमली
- 600 ग्राम चीनी
खजूर का अचार कैसे बनाएं? (How To Make Khajoor Achaar)
- खजूर का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले आप खजूर से बीज निकाल लें।
- फिर आप खजरों को बीच से दो टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप खजूर के टुकड़ों को कंटेनर में डालें।
- फिर आप इसमें भूरा मिलाएं और करीब 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
- इसके बाद आप हर 2-3 दिन के बार कंटेनर को शेक कर लें।
- फिर जब खजूर नर्म हो जाएं तो आप इसमें चीनी की चाशनी डालें।
- चाशनी बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में चीनी और ½ कप पानी डालें।
- फिर जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो आप इसमें इलायची पाउडर और बाकी की सामग्री डालें।
- इसके बाद आप इसको गाढ़ी होने तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका खट्टा-मीठा खजूर का अचार बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
15 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines