अगर आप पहली बार अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मन में थोड़ा डर और बहुत सारी उम्मीदें होना बिल्कुल नॉर्मल है. सोलो ट्रैवल सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि खुद को समझने, अपनी जिंदगी जीने और सुकून हासिल करने का मौका देता है. भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सफर आसान है, माहौल सुरक्षित है और नेचर के बीच अकेले समय बिताने का सुकून भी मिलता है. आइए जानते हैं भारत की 5 ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जो पहली सोलो ट्रिप के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: पिंपल्स के दाग से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं कमाल का रिजल्ट
ऋषिकेश
हिमालय की गोद में गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश (Rishikesh) सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक खास जगह है. यहां का शांत वातावरण, योग और ध्यान आपको खुद से जोड़ने का मौका देता है. अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो रिवर राफ्टिंग, नेचर वॉक और पहाड़ी ट्रेल्स आपको रोमांच से भर देंगे.
माजुली
अगर आप कम भीड़ और अलग अनुभव की तलाश में हैं, तो असम का माजुली (Majuli) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है. यहां हरियाली, असमिया संस्कृति एक नई दुनिया से रूबरू कराते हैं. नाव की सैर, मठों की यात्रा और गांवों में घूमना आपको सुकून भरी जिंदगी का एहसास दिलाता है. नेचर और कल्चर को करीब से महसूस करने वालों के लिए माजुली एक यादगार सोलो ट्रिप साबित हो सकता है.
हम्पी
कर्नाटक का हम्पी (Hampi) एक खुला इतिहास संग्रहालय लगता है. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट होने के वजह से यहां प्राचीन मंदिर, विशाल पत्थर और तुंगभद्रा नदी के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं. सोलो ट्रैवलर्स यहां साइकिल या बाइक से घूम सकते हैं, सनराइज पॉइंट पर समय बिता सकते हैं और लोकल कैफे का आनंद ले सकते हैं.
वर्कला
केरल का वर्कला (Varkala) उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं. अरब सागर के ऊपर ऊंची चट्टानों पर बसा यह शहर बेहद शांत और खूबसूरत है. यहां क्लिफ कैफे से सनसेट देखना, और समुद्र किनारे टहलना एक अलग ही अनुभव देता है.
गोवा
गोवा (Goa) सिर्फ पार्टी और नाइटलाइफ के लिए ही मशहूर नहीं है. साउथ गोवा के पालोलेम और अगोंडा जैसे बीच शांत माहौल और खूबसूरत सनसेट के लिए जाने जाते हैं. यहां स्कूटर पर घूमना, समुद्र किनारे बैठकर आसमान में पक्षियों को उड़ता देखना बहुत सुकून देता है. गोवा का फ्रेंडली माहौल और आसान ट्रांसपोर्ट इसे अकेले घूमने वालों के लिए बेहतरीन बनाता है.
यह भी पढ़ें: भारत का ‘कोकोनट आइलैंड’ कहां है? जहां नारियल और नीला समुंदर बनाते हैं इसे परफेक्ट ट्रिप
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines