How To Make Idli At Home: सुबह का नाश्ता दिन की ऊर्जा तय करता है, इसलिए ऐसा भोजन चुनना जरूरी है जो हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक हो. साउड इंडिया का मशहूर डिश इडली अब पूरे देश में पसंद की जाती है, आमतौर पर लोग सूजी की इडली बनाते हैं, लेकिन अगर आप स्वाद में बदलाव चाहते हैं तो चावल से बनी राइस इडली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह खाने में बहुत नरम होती है और पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है, जो आपके ब्रेकफास्ट की कमी को दूर कर सकती है.
यह भी पढ़ें: अगर बच्चे में दिखते हैं ये 5 साइन तो समझ जाइए जीनियस है आपका बच्चा, कभी इग्नोर ना करें ये गुण
राइस इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्वादिष्ट और स्पंजी राइस इडली बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. आपको चाहिए बस;
- 1½ कप सेला या उबले चावल.
- 1 कप धुली उड़द दालय
- जरूरत अनुसार चम्मच नमक.
- जरूरत के अनुसार पानी.
- इडली बनाने का सांचा.
- भाप देने के लिए कुकर या स्टीमर.
घर पर आसानी से राइस इडली बनाने की आसान तरीका
- सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर अलग-अलग बर्तन में 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें और चावल को हल्का दरदरा पीस लें ताकि इडली का टेक्सचर अच्छा बने.
- अब दोनों को एक बड़े बर्तन में मिलाकर नमक डालें और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें.
- इस बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर 8-10 घंटे या रातभर के लिए रख दें ताकि इसमें अच्छी तरह खमीर आ जाए.
- अगली सुबह इडली के सांचों को हल्का तेल लगाकर बैटर डालें और 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं. इस तरह आपकी इडली तैयार हो जाएगी.
- तैयार इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ गर्म-गर्म परोसें और परिवार के साथ इसका मजा उठाएं.
यह भी पढ़ें: रोज सुबह 1 लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे! दिल, शुगर और डाइजेशन सब रहेगा कंट्रोल
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
13 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
15 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
15 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
16 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
17 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
20 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
21 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
21 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
23 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines