Soda Drinks Replacement: ज्यादातर लोगों को सोडा पीने का काफी ज्यादा शौक होता है, इस वजह से समय-समय पर लोग सोडा का सेवन करते रहते हैं और यह उनको बहुत ही पंसद भी आता है। लेकिन इसके पीने से सेहत को कितना नुकसान होता है। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। एक हेल्थ रिसर्च के अनुसार सोडा का नियमित रूप से सेवन नॉन-अल्कोहलिक लिवर डिजीज का कारण बनता है। इतना ही नहीं यह यूरिक एसिड को भी बढ़ा देता है जिसके कारण गठिया की बीमारी हो सकती है। बहुत अधिक सोडा पीने से वजन बढ़ना, डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप इन हेल्दी ड्रिंक्स से सोडा को रिप्लेस कर सकते हैं।
आइस्ड टी का सेहत पर फायदे
सोडा के रिप्लेसमेंट में आइस्ड टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाइड्रेटेड दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है। इसके साथ ही इस चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स अच्छे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो ब्लड वैसल्स की सूजन को कम करके हार्ट हेल्थ सहित कई बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।
आइस्ड टी
नारियल पानी के फायदे
नारियल पानी एक नेचुरल और ताजा स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक है, जो पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। नारियल पानी फैट फ्री होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा के लिए अच्छा माने जाते हैं। आसानी से मिलने वाले इस हेल्दी ड्रिंक सोडा की जगह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नारियल पानी
नींबू पानी के इस्तेमाल से हेल्थ को कई लाभ
नींबू पानी को सोडा की जगह पीने के कई ढे़र सारे फायदे हैं। नींबू पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनकी मदद से त्वचा, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ इसका सेवन करने से एसिडिटी और पेट से जुडी परेशानियां गायब हो जाती है।
नींबू पानी
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
12 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
17 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
23 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines