हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Leftover Sweet Recipe: स्वाद में खूब लाजवाब लगती है सोन पापड़ी की खीर, इस विधि से बनाकर सबको खिलाएं

विज्ञापन
Soan Papdi Kheer

How To Make Soan Papdi Kheer: सोन पापड़ी एक ऐसी स्वीट डिश है जिसको दिवाली पर सबसे ज्यादा भेंट किया जाता है क्योंकि ये एक सूखी मिठाई होती है जोकि काफी समय तक खराब नहीं होती है। इसलिए फेस्टिव सीजन में सोन पापड़ी के डब्बे हर घर में आपको खूब देखने को मिल जाते हैं जोकि रखे-रखे सीलने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप चाहें तो रखी हुई सोन पापड़ी की मदद से खीर बनाकर भी खा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सोन पापड़ी की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

सोन पापड़ी की खीर स्वाद में बेहद लजीज लगती है। इसके साथ ही इसको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं सोन पापड़ी की खीर (How To Make Soan Papdi Kheer) बनाने की विधि-

विज्ञापन

सोन पापड़ी की खीर बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • सोन पापड़ी
  • दूध
  • चावल
  • इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रूट्स

सोन पापड़ी की खीर कैसे बनाएं? (How To Make Soan Papdi Kheer)

  • सोन पापड़ी की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उबाल लें।
  • फिर आप इसमें चावल और इलायची पाउडर डालें।
  • इसके बाद आप इसको थोड़ी देर तक चलाते हुए पकाएं।
  • फिर आप इसमें बची हुई सोन पपड़ी को अच्छी तरह से तोड़कर डालें।
  • इसके बाद आप इसको मीडियम आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें।
  • फिर आप इसको कम से कम 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं और गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद आप इसमें ड्राई फ्रूट डालकर मिला लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट सोन पापड़ी की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola