Healthy Tips: दाल सेहत के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। बच्चा हो या बुजुर्ग, डॉक्टर दाल खाने की सलाह सभी को देते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोगों को दाल खाने के बाद गैस, भारीपन, पेट दर्द या बलोटिंग की समस्या होती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ये क्यों हो रहा है।
क्या आप जानते हैं, एक्सपर्ट के अनुसार दालें भी अलग-अलग प्रकार की होती हैं, और हर दाल को भिगोने का समय अलग होता है। अगर आप भी सभी दालों को एक ही तरह से भिगोकर रखते हैं, तो आज से यह गलती करना बंद कर दें।
दाल को सही समय तक भिगोना क्यों जरूरी है?
एक्सपर्ट के अनुसार दाल को सही समय तक भिगोने से उसमें मौजूद फाइटिक एसिड (phytic acid) और एंटी न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं, जिससे वह आसानी से पच जाती है और पेट संबंधी समस्याएं नहीं होतीं।
30 मिनट भिगोने वाली दालें
छिलका रहित और हल्की दालें
- लाल मसूर
- मूंग दाल
- अरहर दाल
इन दालों को पकाने से 30 मिनट पहले भिगोने से वे जल्दी पकती हैं और पचने में आसान होती हैं। इससे बलोटिंग और गैस की समस्या नहीं होती।
ये भी पढ़ें- Morning Yoga Routine: रोज सुबह करें ये 5 आसान योग, शरीर रहेगा फिट और हेल्दी
2–4 घंटे तक भिगोने वाली दालें
हल्का छिलका वाली दालें
- मूंग छिलका
- उड़द छिलका
- चना दाल
इन दालों को 2–4 घंटे भिगोने से वे नरम हो जाती हैं और जल्दी पक जाती हैं। साथ ही ये पाचन में हल्की रहती हैं और गैस व सूजन से बचाती हैं।
6–8 घंटे तक भिगोने वाली दालें
साबुत दालें
- साबुत मूंग
- साबुत मसूर
- साबुत उड़द
- लोबिया
- मटकी (माठ)
एक्सपर्ट के मुताबिक इन दालों को 6 से 8 घंटे भिगोने से वे अच्छी तरह फूल जाती हैं और पकने में समय कम लगता है। इससे अपच, बलोटिंग और भारीपन नहीं होता।
8–12 घंटे (रातभर) भिगोने वाली दालें व बीन्स
भारी और मोटी दालें व बीन्स
- राजमा
- काला चना
- सफेद चना
ये सभी दालें भारी होती हैं और पचने में अधिक समय लेती हैं। इन्हें रातभर भिगोना जरूरी है। साथ ही, इन्हें पकाते समय तेज पत्ता और बड़ी इलायची डालने से पाचन में मदद मिलती है और पेट की परेशानी नहीं होती।
ये भी पढ़ें- डायजेशन से लेकर डिटॉक्स तक, एक्सपर्ट से जानिए ओवरनाइट मटके के पानी का जादू
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
11 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
14 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
18 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
21 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines