Soaking Feet In Hot Water: दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद शरीर को आराम देने का सबसे आसान और असरदार तरीका है सोने से पहले पैरों की गर्म पानी से सिकाई करना। यह एक पुराना लेकिन बेहद असरदार उपाय है जो न सिर्फ पैरों की थकान दूर करता है बल्कि शरीर को अंदर से शांत और रिलैक्स करता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो गर्म पानी की सिकाई करने से कतराते हैं। लेकिन अगर सिकाई रोजाना रात में सोने से पहले कि जाएं तो इसके सेहत पर कई फायदे हो सकते हैं। तो आइए जानते है पैरों की सिकाई करने का लाभ के बारे में।
ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर
ऐसा माना जाता है कि गर्म पानी से सिकाई करने से पैरों की नसें सक्रिय होती हैं। इसके साथ ही शरीर को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे थकान जल्दी दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
गहरी और शांत नींद में मददगार
ऐसे कई लोग हैं जिनको रात में नींद नहीं आती है तो ऐसे लोगों को सोने से पहले पैरों की सिकाई करनी चाहिए। इससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है। यह तनाव को कम करता है और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।
फंगल संक्रमण से बचाव
गर्म पानी में एंटीसेप्टिक चीजें (जैसे नीम, सेंधा नमक या टी ट्री ऑयल) मिलाकर सिकाई करने से पैरों की त्वचा साफ रहती है और फंगल संक्रमण से बचाव होता है। खासकर बरसात के मौसम में यह उपाय बहुत ही ज्यादा लाभदायक है।
तनाव और थकान को करें दूर
दिनभर की भागदौड़ से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करती है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव कम होता है।
सूजन को कम करने में सहायक
अगर पैरों में सूजन रहती है, तो गर्म पानी की सिकाई करने से आराम मिलता है। यह मांसपेशियों और टिशूज में जमा हुए तरल को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सूजन कम होती है।
ये भी पढ़ें- Popular Indian Art: भारतीय कला से सजाएं अपना आशियाना, हर मेहमान कहेगा वाह
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
9 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines