Snowfall Himachal: भारत में घूमने लायक कई जगहें हैं जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। अगर आप काम से छुट्टी लेकर किसी शांति वाली जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप हिमाचल के झाकरी (झाकड़ी) जा सकते हैं। आप यहां की खूबसूरत वादियों के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं।
झाकरी/झाकड़ी डैम
झाकरी/झाकड़ी बांध पर लोग पिकनिक मनाने आते हैं। जब यहां बर्फबारी होती है तो इसके आसपास का इलाका सफेद चादर से ढक जाता है। इस दौरान डैम खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, यहां आकर आपको यकीनन बहुत अच्छा लगेगा।
घमेनी हिल
घमेनी हिल झाकरी में स्थित है, यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। घमेनी हिल हिमाचल से कुछ दूरी पर है, यह चारों तरफ से देवदार के पेड़ों और ऊंचे पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां घूमने का असली मजा बर्फबारी के दौरान आता है। यहां का खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा, इस जगह पर हजारों पर्यटक आते हैं।
एप्पल पॉइंट
हिमाचल एप्पल की खेती के लिए मशहूर है, आप झाकरी आकर एप्पल पॉइंट जा सकते हैं। एप्पल प्वाइंट झाकरी का सबसे ऊंचा स्थान है, यहां से लगभग पूरा झाकरी शहर दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें- Haunted Railway Station: ये हैं 4 डरावने रेलवे स्टेशन, यहां से आती है आत्माओं के चिल्लाने की आवाज!
फेमस पॉइंट्स
झाकरी में कई मशहूर जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। झाकरी मार्केट, झाकरी मेमोरियल, तन्नी जुब्बर झील जैसी कई जगहें हैं, जहां आप पिकनिक के लिए जा सकते हैं।
ऐसे पहुंचे झाकरी
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों से सीधे झाकड़ी नहीं पहुंच सकते। झाकरी जाने के लिए आपको सबसे पहले शिमला आना होगा। शिमला से झाकरी की दूरी लगभग 132 किमी है, आप यहां से बस, लोकल टैक्सी से जा सकते हैं। अपनी मंजिल पर पहुंचकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा, आप ये फोटो सेशन भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
59 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines