हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्मियों में माथे पर बार-बार निकल आते हैं छोटे-छोटे दाने? खत्म कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे

Small Bumps On Forehead: अक्सर माथे पर होने वाले जिद्दी और छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। ये समस्या ज्यादा धूप में रहने से या धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से होती है।   

विज्ञापन
माथे पर छोटे-छोटे दानों के लिए उपचार Image Credit: Freepik

Small Bumps On Forehead: माथा यानी फोरहेड पर पिंपल्स या दानों की समस्या अक्सर सभी परेशान रहते हैं। यह समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं दिखती है बल्कि पुरुषों में भी होती है। माथे पर छोटे-छोटे दाने कई कारणों से निकल सकते हैं। अक्सर साफ- सफाई का ध्यान न रखना, हार्मोंस में चेंज या स्ट्रेस लेने की वजहों से भी माथे पर छोटे-छोटे दाने निकल जाते हैं।

ये दाने स्किन की ऊपर की लेयर के ठीक नीचे होती हैं, जो ब्लॉक यानी बंद हो जाती हैं और उभरी सी दिखती हैं। इसकी वजह से चेहरा भी कम ग्लोइंग दिखता है।

ऐसे में कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करते हैं, लेकिन असर कम दिखता है। इसलिए इससे राहत पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जो माथे पर छोटे-छोटे दानों को दूर करने के लिए कारगर है..

विज्ञापन

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करें और इसे छोटे-छोटे दानों पर लगाएं। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दानों को सूखने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी और दही

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाया जाता है, जो दानों को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक छोटी चम्मच हल्दी को दही के साथ मिलाकर दानों पर लगाएं।

विज्ञापन

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल को सीधे दानों पर लगाने से सूजन और लालिमा कम हो सकती है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको सीधे लगाने पर जलन महसूस होती है, तो आप किसी क्रीम में मिलाकर लगा सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा को काटकर उसका जूस निकाल कर दानों पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दानों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

लहसुन

लहसुन के रस को दाने पर लगाने से उनका दर्द और सूजन कम हो सकती है। 3-4 कलियां लेकर पीसें और उसका रस निकाल कर कॉटन की मदद से लगाएं। ड्राई होने के बाद वॉश कर लें।

शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए शहद को दाने पर लगाने से उनका दर्द और सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा माथे पर जमी गंदगी भी दूर होती है।

विज्ञापन

आलू का रस

आलू के रस को दानों पर लगाने से उनकी सूजन कम हो सकती है और वे जल्दी ही सुख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ये नुस्खे केवल नॉर्मल यूज के लिए हैं, लेकिन दानों की समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह करें।

ये भी पढ़ें-  साथी के खर्राटों से हैं परेशान? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola