हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: त्वचा पर इन 3 तरीकों से करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल, स्किन रहेगी लंबे समय तक हेल्दी  

Skin Care Tips: अगर आप अपने चेहरे पर संतरे के छिलके का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर संतरे के छिलके आपकी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips: अगर आप भी संतरे के छिलके को फेंक देते हैं तो ये लगती करना छोड़ दे, क्योंकि ये आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इस छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती है, जो आपकी स्किन को कई तरह की समस्या से बचाने में मदद करते हैं। संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करने पर स्किन पर बेदाग ग्लो नजर आता है और स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं। एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण एक्ने बढ़ाने वाले बैक्टीरिया कम करता है। इसके अलावा संतरे के छिलकों से ऑयल कंट्रोल होता है। आइए जानते हैं कि आप इसे किन-किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं?

संतरे के छिलके और हल्दी

चेहरे पर धूप में बहुत ज्यादा देर रहने के कारण टैनिंग हो जाती है। इसे हटाने के लिए आप संतरे के छिलके और हल्दी का फेस पैक तैयार कर सकते है। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट की पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 15 मिनट बाद धोकर छुड़ा लें।

ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद

विज्ञापन

संतरे का छिलका का स्क्रब

संतरे का छिलका एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम कर सकता है। इसके लिए आपको बस 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, अखरोट का पाउडर और चंदन पाउडर ले और तीनो को एक कटोरे में डालकर उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। सही गाढ़ापन पाने के लिए आप पानी या गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी को अच्छे से मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे अच्छे से धो लें।

संतरे के छिलके और मुल्तानी मिट्टी

अगर आपकी भी स्किन ऑयली है, तो आप संतरे के छिलके और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें एक चम्मच ही मुल्तानी मिट्टी और जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं। जब ये आधा सूख जाए तब भी इसे धो लें। इससे डेड स्किन, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की परेशानी भी कम हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola