Skin Care Tips: चुकंदर सर्दियों में मिलने वाली एक खास सब्जी है, जो विटामिन ए, सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होती है। चुकंदर आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ स्किन को भी ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने और फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व कोलेजन उत्पादन में भी मदद करते हैं, जो स्किन को सोफ्ट बनाते हैं। इसके लिए आप चुकंदर में कई अन्य चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप चुकंदर में किन-किन चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं?
चुकंदर, चावल का आटा, चीनी और दही
चुकंदर के फेस स्क्रब आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट और पोषण देते है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कसा हुआ चुकंदर, 1 चम्मच चावल का आटा, थोड़ी सी चीनी और दही मिलाएं और इसका पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। अब चेहरे को 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद आपकी स्किन मुलायम और ग्लोइंग नजर आने लगेगी।
ये भी पढ़े- नए साल में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें एक्सपर्ट की राय
चुकंदर और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल और चुकंदर के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर एक हेल्दी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एलोवेरा मौजूद विटामिन स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये स्किन में नमी को भी बनाए रखते हैं।
चुकंदर, दही और शहद
चुकंदर फेस के फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन की चमक बनी रहती है। इस फेस मास्क को बनाए रखने के लिए सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस करके उसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसको अच्छे से पेस्ट बनाकर आपने फेस पर लगाएं। इस मास्क को 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग और सॉफ्ट बनती है। इसके साथ ही स्किन में नेचुरली नमी बनी रहती है।
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines