गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही सभी के घरों में एयर कंडीशनर भी चलने लगा है। ऐसे में लंबे समय तक एसी में रहने से कई बार त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जिसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर आपकी त्वचा एसी की वजह से रूखी हो गई है, तो महंगे स्किनकेयर का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके और कुछ नेचुरल तरीकों से आप घर के अंदर एसी में रहते हुए भी गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा की चमक को आसानी से वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रखें?
क्लींजर का इस्तेमाल
एसी में मौजूद डर्मेटाइटिस की स्थिति जैसे कि ओसेशिया, सोरायसिस या एक्जिमा को और खराब कर सकता है। त्वचा के रूखेपन से बचने के लिए हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, साबुन नेचुरल ऑयल को हटा सकते हैं, जिससे रूखापन और बढ़ सकता है। अच्छे मॉइस्चराइजिंग वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें और खुशबू या अल्कोहल वाले क्लींजर का इस्तेमाल न करें। अगर आपकी त्वचा की स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है तो सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
ह्यूमिडिफायर
एयर कंडीशनिंग घर के अंदर की हवा से नमी खींच लेती है। इससे नमी का लेवल गिर जाता है, जिससे आप असहज महसूस करते हैं और आपकी त्वचा सख्त और परतदार होने के कारण आपकी स्किन डल दिखाई देती है। इसे कम के लिए ह्यूमिफिकेशन एक उपाय है। ह्यूमिडिफायर हवा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप अपने कमरे में पानी से भरा एक खुला बर्तन भी रख सकते हैं।
हाइड्रेटेड रहें
एसी में रहने से त्वचा की नमी कम हो जाती है और इसके कारण त्वचा सिकुड़ जाती है। साथ ही इसके कारण झुर्रियां भी बढ़ सकती है। इसलिए, कम से कम दिन 8 गिलास पानी जरूर पिएं इससे आपकी स्किन की नमी बरकरार रहेगी। ये त्वचा को अंदर से कोमल और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। आप हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें जिसमें हयालूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन जैसे तत्व हों।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines