Skin Care Tips: हम अपनी स्किन को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। हम चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले दस बार सोचते हैं ताकि उसका कोई गलत प्रभाव स्किन को न झेलना पड़े। चेहरे पर हम बेसन, मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और न जाने क्या-क्या चीजें लगाते हैं। इससे दावा किया जाता है कि ये चीजें चेहरे का ग्लो बढ़ाती हैं। ऐसी एक और आइटम लिस्ट में जुड़ गया है चावल का पानी। चावल का पानी वाला नुस्खा एक कोरियन स्किन केयर टिप है जिसमें स्किन एकदम गोरी, चिकनी और बेदाग हो जाती है। पर इसे यूज कैसे किया जाता है और क्या हम घर पर इसे बना सकते हैं?
सबसे पहले जानते हैं इस राइस वॉटर के फायदे:-
चेहरे को ग्लो बढ़ाएं
चावल का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। फेस पर इसके पानी को लगाने से डेड स्किन साफ होती है। राइस वॉटर जेंटल एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है, तो ये धूल-मिट्टी आदि को भी साफ करता है।
ये भी पढ़ें- हर दिन 10,000 Steps चलने से क्या होगा? जानें सही समय और तरीका
स्किन टोन निखारे
चावल के पानी में एक ऐसा गुणकारी एसिड पाया जाता है जो आपकी त्वचा के दाग-धब्बों या पुराने पिंपल्स के दागों को साफ करता है। चावल का पानी स्किन को बिल्कुल सॉफ्ट, टोनड और शाइनी बनाता है। चावल का पानी स्किन में कोलेजन बूस्ट में भी सहायक है।
एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज
चावल के पानी से फेस के रींक्लस और फाइन लाइंस भी दूर होते हैं। चावल के पानी में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा का जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। यह पानी चेहरे की झुर्रियां भी मिटाता है।
टैनिंग दूर करें
अगर आपकी स्किन तेज धूप से टैन हो गई है, तो रोजाना चावल के पानी से फेस पर मसाज करने से टैनिंग भी कम हो जाएगी।
Rice Water for Skin Care
फेस मास्क की तरह करें यूज
अगर आप घर में कोई घरेलू फेस पैक चेहरे पर लगाना चाहते हैं, तो उसमें सादे पानी की जगह चावल का पानी यूज कर सकते हैं।
कैसे तैयार करें चावल का पानी
चावल का पानी घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ 2 चीजें चाहिए:
- कच्चे चावल
- पानी
इसे दो तरीकों से बनाया जा सकता है: कच्चा और पका हुआ
कच्चा चावल का पानी बनाने के लिए आपको 2 गिलास पानी में 1 कटोरी चावलों को भिगोकर रखना होगा। इसे आप रातभर भी रख सकते हैं। अगर तुरंत इस्तेमाल करना हो, तो कम से कम 2 घंटे के लिए भिगोएं रहने दें।
पके हुए चावलों का पानी बनाने के लिए आपको 1 मुट्ठी चावल को पतीले में पानी के साथ उबालना होगा। चावल पकने के बाद पानी छान लें। इस पानी को आप चेहरे पर यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भैंस का दूध पियोगे तो मोटी हो जाएगी बुद्धि, क्या सच में इतना खराब है भैंस का दूध?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
10 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
13 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
15 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
17 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines