Skin Care Tips: बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर न सिर्फ हमारी सेहत पर बल्कि हमारी त्वचा पर भी दिखाई देता है। आजकल हर कोई त्वचा संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहा है। टैनिंग, एक्ने , झुर्रियां, झाइयां, मुंहासे,फाइन लाइंस त्वचा से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका सामना अक्सर कई लोगों को करना पड़ता है। इन समस्याओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन यह आमतौर पर बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और त्वचा की ठीक से देखभाल न करने का नतीजा होता है।
ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में किचन में मौजूद एक सब्जी की मदद से आप त्वचा की इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आलू का इस्तेमाल हम त्वचा के लिए कैसे कर सकते हैं।
आलू और मुल्तानी मिट्टी
आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, फिर इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह फेस पैक चेहरे से झाइयों और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में सहायक है।
ये भी पढ़ें- Skin Tightening Tips: चेहरे पर कसाव लाएंगे ये घरेलू उपाय , ढीली त्वचा से मिलेगा छुटकारा
आलू और शहद
आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 3-4 बार लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को निखारने में मदद करता है।
आलू का रस
दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए आप आलू का रस लगा सकते हैं। त्वचा पर आलू का रस लगाने से डार्क स्पॉट, टैनिंग फाइन लाइंस और झुर्रियां कम हो सकती हैं। हफ्ते में 3-4 बार त्वचा पर आलू का रस लगाना फायदेमंद हो सकता है।
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
14 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
3 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines