Skin Care TIPS: प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ चेहरे का निखार भी वापस ला सकती है। इसे दही के साथ इस्तेमाल करने से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। प्याज के रस में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप एक ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। प्याज और दही स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
दही और प्याज सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में पाए जाने वाले गुण स्किन को बेहतर बनाते हैं। साथ ही कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। नीचे हम आपके लिए प्याज के रस और शहद से तैयार दो नुस्खे लेकर आए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आप रात में सोने से पहले इनका यूज कर सकते हैं, जानिए इनके बारे में…
और पढ़िए –Beauty Tips: बिना मेकअप खूबसूरती बढ़ाने के ये हैं 8 तरीके, हर कोई पूछेगा बेदाग त्वचा के राज
1. प्याज के रस और शहद का नुस्खा
- सबसे पहले 1 से 2 चम्मच प्याज के रस लें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- फिर इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें।
- इसके बाद फेस को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
फायदा– ग्लोइंग स्किन बनाने में प्याज के रस और शहद से तैयार यह नुस्खा मदद करता है। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या आसानी से दूर होती है।
2. प्याज का रस में दही मिलाकर
- सबसे पले 1 चम्मच प्याज के रस में 1/2 चम्मच दही मिलाएं
- इन दोनों को बेहतर तरीके से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें।
- फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
फायदा– प्याज के रस में दही से तैयार ये नुस्खा स्किन की समस्याओं में फायदेमंद है, जो ड्राई स्किन से लेकर झुर्रियों तक की समस्या दूर करता है। यह बढ़ती उम्र के निशान को चेहरे से कम करता है और आपको ग्लोइंग स्किन देता है।
और पढ़िए –Hair Care Tips: बाल टूटते-झड़ते हैं यो रात में करें ये 5 काम, हेयर होगें मजबूत-धने और शाइनी
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines