Skin Care Tips: चेहरे और नाक पर ब्लैकहेड्स होना एक आम बात है। डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा होने से स्किन छोटे-छोटे दानों के रूप में निकलने लगते हैं और हवा के कारण ऑक्सीडाइज होने से ये काले दिखने लगते हैं। ये ज्यादातर नाक या नाक के आसपास वाले हिस्सों में निकलते हैं, जो हमारे चेहरे को भद्दा बना देते हैं। चेहरे से इसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है कई बार हम इसे पार्लर में निकालने जाते हैं, जो काफी पेनफुल होता है, क्योंकि यह स्क्रीन के बहुत अंदर तक मौजूद होती है। लिए यहां जानते हैं ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान तरीका।
बेकिंग सोडा और नींबू
अगर आप ब्लैकहेड से छुटकारा पाना चाहते है, तो इसके लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों चीज आपके चेहरे से दाग धब्बे को भी निकलने में मदद करेंगे। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को नाक और उसके आसपास लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखें और पानी से धो लें। ये एक्सफोलिएटर की तरह आपके चेहरे पर काम करता है और स्क्रीन के एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकलने में मदद करता है।
ये भी पढ़े- सर्दियों में स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकती हैं ये 7 चीजें, जानें डायटिशियन से बचाव के तरीके
ग्रीन टी
ब्लैकहेड्स को कम करने के लिए ग्रीन टी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को लें और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इसे आप अपने चेहरे पर हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
हल्दी, शहद और नारियल तेल
जहां हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, वहीं शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। ये दोनों आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल और शहद मिलाएं और इसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines