Home Remedies For acne: कुछ नेचुरल चीजें स्किन के लिए बहुत अच्छी होती हैं जिनमें से एक है नीम। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं, जो सेहत के साथ-साथ सुंदरता भी बनाए रखने में मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि जब मुंहासे त्वचा पर हमला करते हैं, तो यह काफी परेशान और दर्दनाक हो सकता है।
इसलिए, अगर आप मुहांसों की रोकथाम के लिए लिए घरेलू उपचार की तलाश में हैं, तो आपको इस नीम का नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं जो मुंहासे और इसके निशान से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। आइए जानें नीम कैसे काम करता है और अलग-अलग तरीकों से आप इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए जानें-
मुहांसों के लिए नीम का उपयोग कैसे करें?
ऑयली स्किन और मुहांसों के इलाज के लिए नीम का यूज करने के कई तरीके हैं। इसके अलावा, यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है, इसलिए आप अपनी त्वचा के बारे में चिंता किए बिना इसकी पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं।
नीम और चंदन का फेस पैक
- 2 बड़े चम्मच नीम पाउडर
- 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- जरूरत के अनुसार पानी
कैसे करें तैयार
दोनों पाउडर को मिला लें और इसमें थोड़ा सा पानी और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से वॉश करें।
नीम, बेसन और हल्दी का स्क्रब
- 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- ½ बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ बड़ा चम्मच गुलाब जल
कैसे करें तैयार
बेसन में नीम और हल्दी पाउडर मिलाएं और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में पांच मिनट तक स्क्रब करें और फिर इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से वॉश कर लें।
ये भी पढ़ें- Home Remedies: उम्र से पहले सफेद हो गए बाल? जड़ से काले करेगा ये गजब का नुस्खा
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
48 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
3 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines