Skin Care Tips: आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए लड़कियों से लेकर लड़कों तक हर कोई अलग-अलग तरह के नुस्खे और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपनाते हैं। लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स चेहरे को फायदा पहुंचने की जगह खराब कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले आप उनके फायदे और नुकसान जान लें। ज्यादातर लोग चेहरे की देखभाल के लिए प्रोडक्ट खरीद लेते है, लेकिन चेहरे के अलावा बाकी अंग जैसे एड़ी, बाल, होंठ के लिए पैसे खर्च करने से पहले कई बार सोचते हैं। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसे रामबाण घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न तो ज्यादा मंहगे पड़ेंगे और न ही इनके इस्तेमाल से आपके चेहरे या शरीर को कोई नुकसान होगा। इसके अलावा आप घर पर ही रोजाना इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं घर पर ही 5 रुपये में फटी एड़ी, ड्राई होंठ और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के नुस्खों के बारे में।
एड़ी को कैसे बनाएं सॉफ्ट?
चेहरे की साफ-सफाई पर तो हर कोई ध्यान देता है, लेकिन एड़ियों पर हर किसी का ध्यान नहीं जाता है। इसी वजह से कई बार लड़कियों से लेकर लड़कों तक की एड़ियां बार-बार फटने लगती हैं। वहीं, कई बार फटी एड़ियों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आप इनका ख्याल रखें।
फटी एड़ियों पर नींबू के छिलके को रगड़ने से इन्हें सॉफ्ट बनाया जा सकता है। यदि आप एक हफ्ते तक रोजाना एड़ियों पर नींबू को रगड़ेंगे, तो कुछ ही समय में आपको असर दिखने लग जाएगा।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने का नुस्खा
बारिश में बढ़ती उमस और नमी के साथ बालों में डैंड्रफ भी बढ़ने लगता है। जब स्कैल्प में ऑयल ग्लैंड का स्तर बढ़ने लगता है, तो आमतौर पर लोगों को डैंड्रफ का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई बार नहाते समय बालों से शैंपू नहीं निकलता है, तो इसकी वजह से भी डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। हालांकि आप घर पर ही एक नुस्खे को अपनाकर डैंड्रफ का सफाया कर सकते हैं।
नहाते समय शैपू में चुटकी भर नमक मिलाने से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे डैंड्रफ का तो सफाया होगा ही। इसी के साथ बालों में बचा हुआ केमिकल भी निकल जाएगा।
ड्राई होंठ से पाएं छुटकारा
आमतौर पर सर्दियों में लोग ड्राई होंठ की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों के होंठ हर मौसम में सुखने लगते हैं। ऐसे में वो एक घरेलू नुस्खे को अपनाकर हमेशा-हमेशा के लिए ड्राई होंठ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
दालचीनी तो सब के किचन में मौजूद रहती ही है। हालांकि इसका इस्तेमाल केवल खाने में टेस्ट बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए एक से दो घंटे के लिए पानी में दालचीनी को भिगोकर रख दें। फिर इसे अपने होंठों पर मात्र 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। यदि आप ये नुस्खा नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपके होंठ पिंक और मॉइस्चराइज हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- शरीर में दिखने वाले ये लक्ष्ण देते हैं कैंसर का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines