Skin Care Tips: चेहरे पर हो गई हैं झाइयां? इन चीजों का सेवन करके पाएं छुटकारा

pigmentation problem solution, hyperpigmentation causes, hyperpigmentation on face, hyperpigmentation treatment

hyperpigmentation treatment

Skin Care Tips: खराब जीवनशैली , गलत खान-पान, हार्मोनल असंतुलन और तनाव के कारण चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर तनाव चेहरे की खूबसूरती पर असर डालता है। इससे पिंपल्स, मुंहासे और झाइयां होने लगती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वस्थ रहने और खूबसूरत दिखने के लिए आपको रोजाना संतुलित आहार लेना चाहिए। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन-बी9, 12, सी, डी, फोलिक एसिड की कमी के कारण चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं। इसके लिए संतुलित आहार लें। आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे की झाइयों से छुटकारा पाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

झाइयों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

  • विटामिन-12 की कमी से चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं, इस कमी को दूर करने के लिए आप आहार में दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियां शामिल करें।
  • विटामिन डी की कमी से चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह धूप में बैठें और अपने आहार में मांस-मछली, दूध, दही, आदि भी शामिल करें।
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खून की कमी के कारण भी चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं। इसके लिए डाइट में आयरन युक्त चीजें जरूर शामिल करें। जैसे- हरी सब्जियां, सूखे मेवे, मटर, अंडे आदि जरूर खाएं।
  • नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और एंटीबैक्टीरियल गुण खून को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार होते है। रोजाना इसका सेवन करने से झाइयां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
  • संतरा खाने या उसका रस चेहरे पर लगाने से भी झाइयों की समस्या कम हो जाती है। संतरे में विटामिन सी होता है जो झाइयों को अंदर से कम करने में मदद कर सकता है साथ ही यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मददगार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ