Skin care TIPS: ब्लैकहेड्स को दूर कैसे करें? गर्मियों के मौसम में इस समस्या से हर कोई परेशान रहता है। ज्यादातर महिलाएं यही सवाल लेकर परेशान रहती हैं कि ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? उल्टा सीधा खानपान और सही स्किन केयर रूटीन नहीं होने से चेहरे पर ब्लैकहेड्स होते हैं, जो रंगत के साथ स्किन का निखार भी छीन लेते हैं।
दरअसल, जब स्किन की देखभाल सही तरह से नहीं होती तो चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमने लगता है। जिससे त्वचा पर छोटे-छोटे दाने उभरने लगते हैं। जब ये दाने हवा के संपर्क में आते हैं, तो काले पड़ने लगते हैं। इन्हें ही ब्लैकहेड्स के रूप में जाना जाता है।
अगर एक बार चेहरे पर ब्लैकहेड्स आ जाएं तो इन्हें हटाना बेहद मुश्किल होता है। लिहाजा लोग इन्हें रिमूव करवाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें रिमूव कर सकते हैं। ये नुस्खे बेसन से तैयार होते हैं। नीचे जानिए कैसे..
और पढ़िए –Makhana Chaat: करना है लाइट ब्रेकफास्ट? तो ट्राई करें मखाना चाट रेसिपी
1. बेसन-पपीता से हटाएं ब्लैकहेड्स
- सबसे पहले 1-2 चम्मच बेसन लेकर इसमें पपीते का गुदा मिलाएं।
- अब दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
- फिर इसे चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
- 10-15 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार इस उपाय को आजमाएं।
फायदा– पपीता और बेसन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स पूरी तरह से निकल सकते हैं।
2. बेसन-हल्दी से हटाएं ब्लैकहेड्स
- सबसे पहले आप 1 चम्मच बेसन लें।
- इसमें चुटकीभर हल्दी और नारियल का तेल मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
- फिर 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल सप्ताह में 1-2 बार किया जा सकता है।
फायदा– हल्दी और बेसन की मदद से ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं। क्योंकि बेसन की तरह ही हल्दी और नारियल तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। हल्दी में मौजूद गुण ब्लैकहेड्स को रिमूव करने में मदद करते हैं। जबकि हल्दी और नारियल तेल स्किन पर निखार लाता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
पंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
1 hr agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
2 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
17 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
19 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
21 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines