Skin care TIPS: एक ग्लोइंग स्किन के लिए आपको सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना पड़ता है। अधिकतर लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्रीम और बाजार में मिलने वाले पाउडर का यूज करते हैं, जो एक वक्त के बाद अपना असर खो देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाइफस्टाइल में थोड़ा से बदलाव कर आप हमेशा के लिए नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।
क्यों चेहरे पर आती हैं झुर्रियां-डार्क सर्कल?
दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर उसका असर दिखता है। डार्क सर्कल और झुर्रियां आने लगती हैं। उल्टा सीधा खानपान, खराब लाइफ स्टाइल और कम नींद लेना चेहरे का नक्शा बिगाड़ देते हैं। यही वजह है कि 35 की उम्र पार होते ही आपका चेहरा 50 का लगने लगता है। ये समस्या उन लोगों के साथ ज्यादा होती है जो कम नींद लेते हैं। इसका सीधा असर स्किन और चेहरे पर होता है।
पर्याप्त नींद लेने से दूर होती हैं चेहरे की ये समस्याएं
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शायद आपने कभी ध्यान ना दिया हो, लेकिन आपकी नींद और स्किन का भी आपस में एक गहरा संबंध होता है। क्योंकि जब आप कम नींद लेते हैं तो इससे आपकी आंखों में सूजन, काले घेरे और डल स्किन आदि की समस्या हो सकती है। इन सभी से बचने के लिए रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आपकी स्किन अधिक यूथफुल व ब्यूटीफुल नजर आती है।
सोते वक्त स्किन होती है रिपेयर
दरअसल, जब आप सो जाते हैं तो उस वक्त सेल्यूलर प्रोसेस काफी तेज होती है। ये त्वचा कॉलेजन और इलैस्टिन प्रोडयूस्ड करती हैं। नींद भरपूर आपकी स्किन की इलैस्टिसिटी को लंबे समय तक बनाए रखती है। इतना ही नहीं जब आप अच्छी और गहरी नींद सोते हैं तो दिमाग रिलैक्स करता है। बॉडी खुद को रिपेयर करती है। इसी दौरान स्किन रिपेयरिंग भी होती है, जिससे सुबह उठते ही स्किन ग्लो करते हुए दिखती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी
ग्लोइंग स्किन के लिए पर्याप्त नीदं के साथ आपको हेल्दी डाइट भी लेनी चाहिए। यह स्किन केयर रूटीन का सबसे अहम स्टेप है। क्योंकि डाइट सिर्फ आपकी सेहत पर ही असर नहीं डालती है, बल्कि इसका सीधा असर स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए कम मसाले वाला खाना खाएं और डाइट में फलों को शामिल करें। इससे आपकी स्किन अधिक हाइड्रेटेड और यंगर नजर आती है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines