Skin care TIPS: गर्मियों में स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में चेहरे पर पसीने और गंदगी की वजह से कई तरह तरह की स्किन समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सही स्किन केयर नहीं होने से चेहरे पर मुंहासों और पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है। इनसे बचने के लिए आप एक अमरूद की पत्तियां और शहद से तैयार घरेलू नुस्खे का सहारा ले सकते हैं।
दरअसल, अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की देखभाल के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। इसके साथ ही, शहद में त्वचा के संक्रमण को दूर करने वाले एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन के संक्रमण को दूर करने में मददगार होते हैं। ये गर्मियों में तेज धूप की वजह से होने वाले सन बर्न और झाइयों की समस्या दूर करते हैं। नीचे जानिए इस नुस्खे के बारे में…
जरूरी सामान
- करीब 10 से 15 अमरूद के पत्ते तोड़ लाएं।
- अब करीब 1 बड़ा चम्मच शहद रख लें।
- 1/2 कप का यूज करें।
इस तरह करें तैयार और इस्तेमाल
- सबसे पहले अमरूद की पत्तियों को पानी से साफ करना है।
- अब आप अमरूद की पत्तियों को मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद ऊपर से थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और शहद को मिला लें।
- इस पैक को करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं।
- जब पैक हल्का सूख जाए, तो इसे साफ पानी से धोना है।
- 2 हफ्ते तक इसका यूज करने से लाभ मिलेगा।
चेहरे पर अमरूद की पत्तियां और शहद का नुस्खा लगाने के फायदे
- अमरूद की पत्तियां और शहद हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके यूज से स्किन की टोन बेहतर होती है। खास बात ये भी है कि एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के चलते अमरूद की पत्तियों और शहद स्किन पर चमक लाते हैं।
- ये नुस्खा गर्मियों में सूर्य की यूवी किरणों से होने वाले प्रभाव से स्किन को बचाता है। चेहरे, गर्दन और हाथों की त्वचा पर आने वाला कालापन दूर होता है।
- अमरूद और शहद में पाए जाने वाले एंटीबैकटीरियल गुण चेहरे पर आने वाले मुंहासे, पिंपल्स और झाइयों को दूर करते हैं। इसके यूज से नेचुरल ग्लो भी आता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
6 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
10 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines