Skin Care: गर्मियों के मौसम में हमारी त्वचा काफी फीकी पड़ जाती है। इसलिए हम सभी को इस मौसम में अपनी स्किन का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। जिससे हमारी स्किन को धूप से बचाया जा सके और त्वचा चिपचिपी और ऑयली ना दिखे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि, गर्मी के मौसम में आप अपनी स्किन का ध्यान कैसे रख सकते हैं। जानिए उपाय-
चमकती स्किन के लिए अपनाएं ये उपाय (Skin Care)
1. सन बाथ
आपको गर्मियों में थोड़ी देर के लिए सन बाथ जरूर लेना चाहिए, लेकिन इससे पहले आप अपने चेहरे,गर्दन और पैरों पर एसपीएफ (SPF) क्रीम लगानी ना भूलें। एसपीएफ से आपका चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ेंगी और आप पिगमेंटेशन से बची रहेंगी।
2. पूरी नींद
रात को सोने से पहले कभी भी अपने चेहरे को साफ करना ना भूले। जैसे सोने से दिमाग ताजा होता है, उसी तरह त्वचा के लिए नींद भी उतनी ही जरूरी है। सोने से त्वचा जवां होती है और सोने से पहले आप जो भी अपने चेहरे पर लगाते हैं, वो उस पर खाने की तरह काम करता है।
3. ग्रीन सब्जियां
अच्छी त्वचा के लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। सब्जियों के पत्तों में मौजूद विटामिन सी, ए और ई त्वचा को बैक्टीरिया से बचाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स नई त्वचा बनने में आपकी मदद करते हैं और गर्मियों में धूप से आपकी सुरक्षा भी करते हैं।
4.हाइड्रेट
इस मौसम में सभी को हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। अगर गर्मियों में इसकी कमी हो तो हम डीहाइड्रेट हो सकते हैं। हमारे शरीर में पानी की कमी हुई तो हमें सनबर्न, सन स्ट्रोक, की समस्या भी हो सकती है। हमारे शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। हमें मालूम होना चाहिए कि शरीर और त्वचा के लिए पानी ही सबसे बेहतरीन उपाय है।
5. एलोवेरा जेल
हमारी स्किन के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद है इसलिए गर्मी के मौसम में एलोवेरा से त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। आप सुबह मुंह धोने के बाद एलोवेरा को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें और इसके बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपका चेहरा चमक उठेगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines